-
सर्दियों के मौसम कई चीजों का सेवन बढ़ जाता है जिसमें से एक लड्डू भी है। इस मौसम में लोग अलग-अलग तरह के लड्डू बनाते हैं। बेसन, तिल से लेकर अन्य कई तरह के लड्डू हैं जो खूब खाए जाते हैं। (Photo: Freepik) दांत खराब होने के पांच सबसे मुख्य कारण, सड़ने के साथ ही टूटने भी लगते हैं
-
ज्यादातर लड्डू में चीनी मिलाया जाता है जो डायबटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सुगर फ्री लड्डू के बारे में जिसके अनेकों फायदे हैं। (Photo: Freepik)
-
सत्तू का लड्डू
सर्दी के मौसम में डायबिटीज मरीज भूने हुए चने को पीसकर इसका लड्डू बना सकते हैं जो बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं: (Photo: Freepik) -
सामग्री
100 ग्राम भुना चना, 7-9 पंपकिन सीड्स, 2 चम्मच घी, 2 चम्मच पिस्ता, 10 खजूर, 5-6 किशमिश, 2 चम्मच केसर, 4-5 इलायची और बादाम ले लें। (Photo: Pexels) आयुर्वेद का पावरफुल औषधि जो दांतों की पिली परत और कैविटी दूर करता है, घर पर इस तरह बनाएं पेस्ट -
ऐसे बनाएं
पैन में घी को गर्म कर चने को डालकर भून लें। इसमें कद्दू के बीज, भीगे हुए बादाम और पिस्ता को फ्राई कर लें। ठंडा हो जाने पर इन्हें मिक्सर जार में क्रश किया हुआ खजूर, किशमिश, इलायची और केसर डालकर पीस लें। इसके बाद इन्हें किसी बर्तन में निकाल लें और हाथों में हल्का घी लगाकर लड्डू बना लें। (Photo: Pexels) -
फायदे
एनर्जी: सुबह नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है। सुस्ती की समस्या निजात पा सकते हैं। (Photo: Freepik) -
मसल्स: चना प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है जिसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik) दांत का कीड़ा दूर करने के लिए हफ्ते में कितनी बार ऑयल पुलिंग करना चाहिए, जानें एक्सपर्ट्स की राय
-
वजन: इस लड्डू के सेवन से वजन को भी कंट्रोल में कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है जिससे कुछ भी खाने से बच सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
इम्यूनिटी: इसके साथ ही चने के लड्डू के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है जिससे मौसमी बीमारियों से बचने रहेंगे। (Photo: Freepik)
-
गर्मी: इसके साथ ही ठंड के मौसम में चने के लड्डू के सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है जिससे गर्म महसूस करते हैं। (Photo: Freepik) देशी घी vs ऑलिव ऑयल: चर्बी कम करने के लिए किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है, जानें खाने का सही तरीका