-
भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड और टीवी के एक्टर्स तक काम कर चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भोजपुरी की एक्ट्रेसेस न केवल बॉलीवुड, टीवी में काम किया है, बल्कि वे तेलुगु, कन्नड़, मराठी और पंजाबी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ ने तो बेस्ट एक्ट्रेस और नेशनल अवार्ड तक जीता है। तो चलिए जानें कौन सी एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर दूसरी इंडस्ट्री में भी नाम कमा चुकी हैं।
-
रानी चटर्जी ने पंजाबी फिल्मों में भी कदम बढ़ दिया है। रानी ने एक्टर गुग्गू गिल और टीनू वर्मा के साथ फिल्म ‘आसरा’ से पंजाबी में शुरुआत की है।। रानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्म ‘ससुराल बड़ा पैसावाला’ से की थी। फिल्म सफल रही और उन्होंने कई पुरस्कार जीते। उन्हें ‘नागिन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द इयर का पुरस्कार भी मिला था।
-
अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा 125 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन क्या आपको पता है मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा कन्नड़ फिल्म ‘जैकपॉट’ में लैला बनी थीं। वहीं, एक और कन्नड़ फिल्म, ‘एनकाउंटर दयानायक’ में भी स्पेशल भूमिका निभाई है।
-
एक्ट्रेस पाखी हेगड़े भोजपुरी ही नहीं, मराठी फिल्म ‘सत ना गत’ में लीड भूमिका निभा चुकी है। पाखी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गंगा देवी’ में भी काम कर चुकी हैं।
-
रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘बलमा बड़ा नादान’ और ‘गब्बर सिंह’ जैसी फिल्मों में काम किया था लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं। 2005 में रश्मि देसाई ने ‘कब हो गया गौना हमार’ फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म ने भोजपुरी में बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। कई एलबम में भी रश्मि काम कर चुकी हैं।
-
शुभी शर्मा को 5वें भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट फीमेल डेब्यू ऑफ द इयर का पुरस्कार मिला है। शुभी ने बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम बैक’ में जॉन अब्राहम के साथ एक आइटम सांग भी किया है।
-
अक्षरा सिंह एक्ट्रेस के साथ डांस, सिंगर और मॉडल हैं। भोजपुरी फिल्मों के साथ ही वह टीवी सीरियल काला टिका में भी अभिनय कर चुकी है। यह सीरियल साल 2015 में ज़ी टीवी पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद पॉपुलर सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में भी नजर आई थीं। अब बॉलीवुड में भी वह कदम बढ़ा चुकी हैं। Photos: Social Media
