-
पिता-पुत्र के सीमए बनने के लिस्ट में 6 राज्य शामिल हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर ऐसा राज्य हैं, जहां दादा-पिता-पुत्र के बाद पिता-बेटी भी सीएम रहे हैं।
-
जम्मू-कश्मीर में पिता के बाद उनके बच्चों के मुख्यमंत्री बनने के मामले में सबसे आगे रहा है। अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियां मुख्यमंत्री रही हैं। शेख अब्दुल्ला 2 बार मुख्यमंत्री रहे और 1982 में उनके हटने के बाद उनके बेटे फारुख अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बन गए। वह तीन बार सीएम बने, इनके बाद फारुख के बेटे उमर अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री बने।
-
जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती परिवार की दो पीढ़ियां भी मुख्यमंत्री रही हैं। मुफ्ती मुहम्मद सईद के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती सीएम बनी थीं। साल 2016 में महबूबा पिता की जगह सीएम बनने वाली इस राज्य की पहली बेटी थीं।
-
ओडिशा के सीएम रहे इस पिता बिजू पटनायक के बेटे भी नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बने थे। नवीन पिछले 20 साल से अधिक समय से राज्य में मुख्यमंत्री हैं।
-
झारखंड के सीएम रहे शिबू सोरेन के बाद उनके बेटे हेमंत सोरेन भी मुख्यमंत्री बने हैं।
-
हरियाणा के सीएम रहे देवी लाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला भी राज्य के मुख्यमंत्री बने। यहां देवी लाल की तुलना में ओम प्रकाश काफी कामयाब रहे और 5 बार राज्य के सीएम पद पर रहे।
-
महाराष्ट्र में चव्हाण परिवार में भी कांग्रेस के शंकरराव चव्हाण के बाद उनके बेटे अशोक चव्हाण ने राज्य की कमान संभाली थी।
-
पीए संगमा मेघालय के सीएम थे और बाद में उनके बेटे कोनराड संगमा भी सीएम बन गए। कोनराड मेघालय राज्य के बारहवें व वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
-
मध्य प्रदेश संभवत देश का पहला ऐसा राज्य रहा था, जहां पिता-पुत्र की जोड़ी पहली बार सीएम बनी थी। रविशंकर शुक्ला 1956 में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और वह महज 61 दिन ही इस पद पर रह सके और इसके करीब 13 साल बाद 1969 में उनके बेटे श्यामा चरण शुक्ला राज्य के सातवें मुख्यमंत्री बने थे और वह इस पद पर 3 बार काबिज रहे थे।Photos : PTI And Social Media
-
