-
वजन कम करना कई लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है। इसके लिए आपको सही खान-पान के साथ सही एक्सरसाइज भी करनी होती है। वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप आसानी से अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
-
वॉकिंग न सिर्फ आपके कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, बल्कि यह आपके मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है। यहां हम आपको 5 तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपके वजन घटाने में मदद कर सकती हैं।
-
ब्रिस्क वॉकिंग (स्पीड वॉकिंग)
ब्रिस्क वॉकिंग यानी स्पीड वॉकिंग में आपको न दौड़ना होता है और न ही आराम से चलना होता है। इसमें आपको केवल तेज-तेज चलना होता है। यह वॉक हार्ट रेट को बढ़ाता है, यह रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए अच्छा और इससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है। -
वॉकिंग लंजेस
वॉकिंग लंजेस एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके पैरों और ग्लूट्स को टोन करती है। इसे करने के लिए आपको वॉक करते समय हर कदम के साथ लंज पोजिशन में जाना होता है। यानी चलते समय एक पैर आगे रखकर 90 डिग्री पर झुकाना है और पिछले पैर को घुटने तक नीचे लाना है। -
इंटरवल वॉकिंग
इंटरवल वॉकिंग में आपको कुछ मिनटों तक तेजी से चलना होता है और फिर अपनी स्पीड कम करनी होती है। इस वॉकिंग एक्सरसाइज की मदद से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, जोड़ों का दर्द ठीक होता है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। साथ ही इससे कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। -
वॉकिंग विद वेट्स
वेट वॉक में आपको अपने हाथों में कोई वेट जैसे डंबल लेकर चलना होता है। इस वॉक को करने से स्टेमिना और स्ट्रेंथ बढ़ता है। इस वॉक से कैलोरी बर्न होती है और मसल्स बिल्ड होते हैं। -
पॉवर वॉकिंग
पॉवर वॉकिंग में आपको अपने पॉश्चर को सीधा रखना होता है और वॉक करते समय हाथों को जेंटल तरीके से आगे-पीछे की ओर हिलाना होता है। इस वॉक को करते समय पहले एड़ी को जमीन पर टिकाना होता है। इस तरह की एक्सरसाइज स्पीड में की जाती है। इस वॉकिंग एक्सरसाइज को करने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है, हार्ट रेट बढ़ता है, और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
(Photos: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ये 10 योगासन और प्राणायाम, मानसून में रखेंगे आपको स्वस्थ और ऊर्जावान)
