-

पिछले कुछ महीनों से मनोरंजन की दुनिया में साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। पुष्पा (Pushpa), आरआरआर (RRR) से केजीएफ 2 (KGF 2) तक जैसी फिल्मों ने देशभर को अपना दीवाना बनाया। साउथ के एक्टर्स भी अब पैन इंडिया फेमस हो चुके हैं। इनमें से कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके पिता भी सुपरस्टार रहे हैं। आइए जानते हैं नाम:
-
Ram Charan: RRR में राम चरण ने अपनी एक्टिंग से पूरे देश को झूमने पर मजबूर किया है। राम चरण साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। चिरंजीवी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
-
Dalqueer Salman: दलकीर सलमान मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि उनकी फिल्में दूसरी भाषाओं में भी खूब सफल रही हैं। दलकीर साउथ सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं।
-
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनके पिता नागार्जुन बहुत बड़े स्टार रहे हैं। तेलुगू और हिंदी समेत कई भाषाओं में उन्होंने हिट फिल्में दी हैं।
-
Dhruv Vikram: ध्रुव विक्रम साउथ सुपरस्टार विक्रम के बेटे हैं। विक्रम अपरिचित और आई जैसी फिल्मों से पैन इंडिया तालियां बटोर चुके हैं।
-
Suriya: जय भीम में वकील की भूमिका में सूर्या ने खूब तारीफें बटोरीं। फिल्म पिछले साल सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। सूर्या तमिल सुपरस्टार शिवकुमार के बेटे हैं। शिवकुमार ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है।
-
Jr. NTR: साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर बहुत बड़े फिल्मी घराने से आते हैं। उनके परिवार ने कई कलाकार और राजनेता दिये हैं। जूनियर एनटीआर के पिता नंदमुरी हरिकृष्ण तेलुगू एक्टर प्रोड्यूसर और राज्यसभा सांसद रहे हैं।