-

वैसे तो सिलेब्रिटीज काम में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन फिर भी काम से कुछ समय निकालकर कई सिलेब्रिटीज खेती करते, पेड़-पौधे लगाते या हरियाली में समय बिताते नजर आ जाते हैं। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इन्हीं में से एक हैं। बात करते हैं कुछ ऐसे ही और स्टार्स के बारे में- (Photo: Nawazuddin Siddiqui Instagram)
-
धर्मेंद्र (Dharmendra) अक्सर अपने फार्म हाउस में खेती करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं और लोगों को फार्मिंग के फायदे बताते रहते हैं। (Photo: Dharmendra Instagram)
-
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को भी कई बार पेड़-पौधे व सब्जियां उगाते हुए देखा गया है। वह सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी भी देती रहती हैं। (Photo: Preity Zinta Instagram)
-
सलमान खान (Salman Khan) की भी अक्सर उनके फार्म हाउस से तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिसमें वह खेती करते हुए नजर आते हैं। (Photo: Salman Khan Instagram)
-
अपनी जड़ों से जुड़े रहने और फ्रेश सब्जियों व फलों का स्वाद लेने के लिए जूही चावला (Juhi Chawla) भी खेती करती रहती हैं। कई बार उन्होंंने फोटो और विडियो शेयर भी किए हैं। (Photo: Juhi Chawla Instagram)
-
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का भी अपना फार्म हाउस है जहां वह ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगाती रहती हैं। वह अपने बच्चों को भी यह चीजें दिखाती हैं। (Photo: Shilpa Shetty Instagram)
-
आर माधवन (R Madhavan) भी खेती करने और ऑर्गेनिक चीजें खाने में विश्ववास रखते हैं इसलिए वह भी खेती बाड़ी करते रहते हैं। (Photo: R Madhavan Instagram)
-
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अक्सर पेड़ लगाने का संदेश देते नजर आते हैं। वह पेड़ तो उगाते ही हैं, साथ ही खेती भी करते नजर आते हैं। (Photo: Jackie shroff Instagram)