महागठबंधन में बिहार की पांच सीटों को लेकर मामला फंस गया है। ये सीटें बायसी, बहादुरगंज, रानीगंज, कहलगांव और सहरसा। इन सीटों पर राजद-कांग्रेस में टकराव देखा जा रहा है। इन सीटों को लेकर बवाल मचा है। साथ ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी बात नहीं बनी है। पांच सीटों पर दोनों पार्टियां में मतभेद की सूचना सामने आ रही है।
इधर, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। वहीं दूसरी ओर अब तक महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। एक ओर जहां राजग में चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने बढ़ा रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजद और कांग्रेस के बीच पांच सीटों पर पेच फंसा पड़ा है। ऐसे में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर ना ही अंतिम निर्णय लिया जा पा रहा है और ना ही सभी दलों में सहमति बन पा रही है। दरअसल, बीते कुछ दिनों में हुई मैराथन बैठकों के बावजूद दोनों दलों के बीच पांच सीटों पर विवाद जारी है।
कहलगांव सीट पर प्रत्याशी के ऐलान से नाराज है कांग्रेस
2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने रानीगंज, सहरसा और बायसी से चुनाव लड़ा था। जबकि कांग्रेस को कहलगांव और बहादुरगंज की सीट दी गई थीं। इस बार राजद चाहती है कि कांग्रेस कहलगांव और बहादुरगंज छोड़ दे। कांग्रेस मांग कर रही है कि उसे रानीगंज, सहरसा और बायसी दी जाए। सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दल अपनी मांग पर अड़े है। राजद ने कांग्रेस की राय लिए बिना कहलगांव सीट पर यादव प्रत्याशी को टिकट देने का आश्वासन दे दिया। जिससे कांग्रेस नाराज है। बुधवार को तेजस्वी यादव ने कहलगांव विधानसभा से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। जिसमें झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव के बेटे रजनीश यादव का नाम उन्होंने प्रत्याशी के रूप में पेश किया। इनके चाचा मनोज यादव जद (एकी) के बांका बेलहर से विधायक है। इससे पहले ये एमएलसी थे। परिवारवाद पर तेजस्वी ने मुहर लगा दी।
‘तेजस्वी यादव मेरे बड़े भाई जैसे’, JDU सांसद के बेटे ने थामा RJD का दामन
2020 विधानसभा चुनाव में रानीगंज से जद (एकी) के अचमित ऋषिदेव ने राजद उम्मीदवार को 2,304 वोटों से हराया। सहरसा: भाजपा के आलोक रंजन झा ने राजद की लवली आनंद को 19,679 वोटों से हराया। बायसी: एआइएमआइएम के सैयद रुकनुद्दीन अहमद जीते। यह अलग बात है कि 2022 में राजद में शामिल हो गए। बहादुरगंज से एआइएमआइएम के मोहम्मद अंजार नईमी जीते और बाद में राजद में शामिल हो गए।