Priyanka Gandhi: केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में कांग्रेस सांसद के खिलाफ याचिका दायर की है। नव्या ने अपनी याचिका में प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी है।
याचिका में दावा किया गया है कि उपचुनाव के दौरान नामांकन पत्र में प्रियंका गांधी ने खुद की और अपने परिवार की संपत्ति की सही जानकारी का उल्लेख नहीं किया है। आरोप है कि प्रियंका गांधी ने चुनावी पत्र में गलत आंकड़े बताए हैं। इस बारे में नव्य हरिदास का कहना है कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इसे भ्रष्ट आचरण करार दिया है। केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद अब प्रिंयका गांधी की वायनाड से सांसदी सवालों के घेर में आ गई है।
भारतीय जनता पार्टी की नेता नव्या हरिदास 13 नवंबर को हुए वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ मैदान में थीं। लेकिन नव्या गांधी से 5,12,399 मतों से हार गई थीं।। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी से काफ़ी पीछे तीसरे स्थान पर रही थीं।
जस्टिस मदन बी लोकुर कौन हैं? जिन्हें UN ने IJC का अध्यक्ष नियुक्त किया
बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखते हुए वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वायनाड में हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की थी। इस सीट से उन्होंने भाजपा नेता नव्या हरिदास को पांच लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से शिकस्त दी थी। इसके बाद अब नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में प्रियंका गांधी की सदस्यता को चुनौती देने की याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर सुनवाई जनवरी 2025 में हो सकती है। बीजेपी नेता का कहना है कि हाई कोर्ट में 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश के चलते मामले की सुनवाई बाधित रहेगी।
कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति
बता दें, प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि कुल अचल संपत्ति 13.89 करोड़ रुपये की है। वहीं प्रियंका ने बताया था कि उनके पति रॉबर्ड वाड्रा के पास कुल 37.91 करोड़ रुपये की चल संपति है। इस चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रियंका गांधी पर करीब 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा, दलित छात्रों को दी जाएगी आंबेडकर स्कॉलरशिप