Weather forecast: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और देश के अधिकांश हिस्‍से में ठंड बढ़ गई है। इसी बीच रविवार की रात मसूरी और धनोल्टी में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में एकबार फिर कड़ाके की ठंड वापसी करती दिख रही है।

आईएमडी दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा “दिल्ली में कल से शीत लहर की स्थिति शुरू हो जाएगी और 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। 31 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 ℃ तक बढ़ सकता है। 1 जनवरी से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा जम्‍मू कश्‍मीर के ऊपरी हिस्‍सों में बर्फबारी होगी।

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता घट गयी। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है।

वहीं सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बर्फबारी के बाद घरों और गाड़ियों के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई है। शिमला पुलिस का कहना है कि बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला की सभी सड़कें अवरुद्ध हैं और शिमला शहर की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड के बढ़ने की आशंका है।

शीतलहर ने उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ तथा बरेली मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में विशेष रूप से पश्चिमी भागों में मंगलवार से इस महीने दूसरी बार शीतलहर चलने का अनुमान है। ये स्थितियां उसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह अत्यधिक शीतलहर की संभावना नहीं है।

 

Live Blog

21:26 (IST)28 Dec 2020
बर्फबारी देखने के लिए जुट रहे सैलानी

व्यापार मंडल धनोल्टी के महामंत्री जगदीश सेमवाल ने बताया कि धनोल्टी में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी दूर-दूर से पहुंचे रहे हैं। बताया कि यहां करीब 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। वहीं, मसूरी होटल व्यवसायी रामकुमार ने बताया कि शहर में बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ ही पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी है।

21:01 (IST)28 Dec 2020
हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप

हरियाणा के कई जिलों में लगातार पारा गिर रहा है, जिसका असर यह है कि शाम होते ही बर्फीली हवाएं लोगों के हाथ पैर जमाने लगती हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा हिसार ही है। यहां शनिवार को हिसार में रात्रि तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि एक दिन पहले 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. इससे पहले 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

20:21 (IST)28 Dec 2020
इन राज्यो में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक 30 दिसंबर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ के उत्तरी भागों में भी शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर भारत के कई इलाके अभी भी शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है।

19:43 (IST)28 Dec 2020
Weather Report: कश्मीर में शीतलहर...

कश्मीर में शीतलहर और तेज हो गई, जिससे घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। घाटी में गुलमर्ग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

19:12 (IST)28 Dec 2020
पंजाब में अगले चार दिन कड़ाके की सर्दी के आसार

पंजाब में एक बार फिर शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। बीते पांच दिनों में धूप से बढ़ा तापमान रविवार को हुई बारिश और शीतलहर के कारण नीचे आ गया। सूबे में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अन्य जिलों में 18 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बर्फीली हवा और कोहरे के कारण तापमान में और गिरावट होगी।

18:41 (IST)28 Dec 2020
राजस्थान में सर्दी का सितम

राजस्थान के पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर मुड़ने से राजस्थान में अगले तीन दिन सर्दी का सितम बढ़ेगा। शीतलहर चलने से पारा लुढ़केगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 दिसंबर तक कई शहरों में दिन-रात के तापमान में करीब 3-5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीती रात करीब एक दर्जन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। माउंट आबू दो डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

18:15 (IST)28 Dec 2020
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। कई स्थानों पर बर्फ के चादर बिछ गए है। शिमला औऱ किन्नौर की तस्वीरें-

17:16 (IST)28 Dec 2020
Weather Update: कोहरे का कहर!

मौसम विभाग ने बताया है कि 29-31 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भी 29-31 दिसंबर तक सुबह में घना कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

16:45 (IST)28 Dec 2020
पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में 29 तक सताएगी सर्दी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 28-29 दिसंबर तक शीतलहर पड़ने की संभवाना जताई गई है। उत्तराखंड में तो रविवार रात काफी बारिश हुई है यहां ठंड काफी बढ़ गई है। हिमाचल की राजधानी में शिमला में खूब बर्फबारी हुई है और आने वाले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

16:18 (IST)28 Dec 2020
Weather Updates in Delhi: शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 28-29 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी शीतलहर की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल भी छाए हुए हैं। पंजाब में अगले 24 घंटे तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है।

15:26 (IST)28 Dec 2020
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी’’ बर्फबारी हो सकती है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी’’ बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 

14:44 (IST)28 Dec 2020
इस मौसम में शराब पीना बहुत नुकसानदेह

विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है ऐसे में घर में बैठे-बैठे या नए साल की पार्टी में शराब पीना बहुत नुकसानदेह हो सकता है। वहीं बिहार में शीतलहर चलने के आसार नहीं हैं। हालांकि प्रदेश का न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम है।

13:45 (IST)28 Dec 2020
रांची और आसपास के इलाके में एक फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में एक फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिन में तीखी धूप निकल रही है। जबकि सुबह और शाम में तापमान गिरने से ठंड बढ़ जा रही है। 28 दिसंबर से मौसम फिर करवट लेगा।

13:18 (IST)28 Dec 2020
दिल्ली में नए साल तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान

हिमालय से ठंडी हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में अगले चार दिनों तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तामपान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी’’ बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 

12:30 (IST)28 Dec 2020
पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश से बढ़ी ठंड चंडीगढ़

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता घट गयी। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

11:53 (IST)28 Dec 2020
बर्फ पिघलने के दौरान चलने वाली हवाओं से भी मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी

पहाड़ी इलाकों में अगर धूप खिलती भी है तो इस कारण बर्फ पिघलने के दौरान चलने वाली हवाओं से भी मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं, डॉ रमेश कंबोज बताते हैं कि अधिक सर्दी के बीच बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा कम इम्यूनिटी वाले लोगों को घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। इसी तरह शुगर के रोगियों को गर्म पानी का इस्तेमाल निरंतर करते रहना चाहिए।

11:08 (IST)28 Dec 2020
सुबह व रात को धुंध की चादर बिछी रहने के चलते दृश्यता भी कम हो जाएगी

जालंधर में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दिन भर शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही सुबह व रात को धुंध की चादर बिछी रहने के चलते दृश्यता भी कम हो जाएगी। इस बीच न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 2 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 28 दिसंबर को लेकर दिए गए हैं।

09:27 (IST)28 Dec 2020
उत्तर भारत के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है। ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

09:02 (IST)28 Dec 2020
पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोहरे के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर एवं 1000 मीटर तक पहुंच गयी।

08:05 (IST)28 Dec 2020
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बर्फबारी की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में ‘मध्यम’ कोहरा छाये रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी ‘‘बेहद खराब’’ स्थिति में है। रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है।

04:55 (IST)28 Dec 2020
यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है।

04:26 (IST)28 Dec 2020
दिल्ली में सोमवार को तापमान के बढ़ने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस अवधि में ‘मध्यम' कोहरा छाये रहने की संभावना है

03:46 (IST)28 Dec 2020
ठंड का प्रकोप फिर बढ़ा

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिन में तीखी धूप निकल रही है। जबकि सुबह और शाम में तापमान गिरने से ठंड बढ़ जा रही है। 28 दिसंबर से मौसम फिर करवट लेगा।

02:25 (IST)28 Dec 2020
29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तेज शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत तेज शीतलहर चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का भी अनुमान है।

01:49 (IST)28 Dec 2020
यूपी में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

बर्फीली पछुआ हवा ने यूपी में सर्दी बढ़ा दी है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा।

21:52 (IST)27 Dec 2020
29, 30 व 31 को तेज शीतलहर की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र ने इस साल के अंतिम तीन दिन 29, 30 व 31 दिसंबर को रात के साथ दिन में भी तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी सहित प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर से रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

21:20 (IST)27 Dec 2020
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम? पढ़ें

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में आगामी 72 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट होना तय है। लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को सक्रिय होने की संभावना है। इससे राजस्थान में बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन 28 दिसंबर से एक बार फिर हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा, जिससे राजस्थान में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। वहीं 29 दिसंबर से राजस्थान के उत्तरी भागों (बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों) में शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी की है।

21:03 (IST)27 Dec 2020
हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड व शीतलहर बढ़ती जा रही है। वहीं 28 दिसंबर तक पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे में और ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से यहां का पारा और गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी। जिससे पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन की बारिश के बाद 29 दिसंबर से पहली जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।

20:39 (IST)27 Dec 2020
राजस्थान में भयंकर शीतलहर की संभावना

ताजा सलाह में मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में ‘भयंकर’ शीतलहर चलने का अनुमान है और इस दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है और जो ऐसे दिक्कतों से जूझ रहे हैं लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी।

20:05 (IST)27 Dec 2020
कटरा में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन के पास ताजा बर्फबारी हुई है।

19:33 (IST)27 Dec 2020
कोहरे से परेशान दिल्ली..

पहाड़ी इलाकों से चल रही सर्द हवाओं से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में ठंड का कहर जारी है। जनवरी का महीना आने ही वाला है, इसके साथ- साथ दिल्ली में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ राजधानी में कोहरे की सफेद चादर भी छाई हुई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम है। कोहरे का असर साफ-साफ सड़कों पर दिखाई दे रहा है और लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

19:03 (IST)27 Dec 2020
चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना

चंडीगढ के मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। धुंध, सर्द हवाओं व ठंड का प्रकोप कई दिन तक रह सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिसंबर में अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम तापमान -पिछले वर्ष के मुकाबले 2 से 3 डिग्री कम आंका गया है।

18:39 (IST)27 Dec 2020
31 और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान कितना रह सकता है? जानें

31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद एकबार फिर सर्दी फिर बढ़ गयी है। विभाग की मानें तो केरल में बारिश (heavy rain) की संभावना है।

18:11 (IST)27 Dec 2020
चलेगी शीतलहर, शराब के शौकीन सावधान!

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले कुछ दिन में उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। शीतलहर के दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है और जो ऐसे दिक्कतों से जूझ रहे हैं लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी। परामर्श में कहा गया है, "शराब ना पिएं. इससे आपके शरीर का तापमान कम होता है..." उसमें कहा गया है, "घर के भीतर रहें। विटामिन सी युक्त फलों का सेवक करें, अपनी त्वचा को नरम रखें ताकि कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचा जा सके।"

17:40 (IST)27 Dec 2020
फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में एक फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिन में तीखी धूप निकल रही है। जबकि सुबह और शाम में तापमान गिरने से ठंड बढ़ जा रही है. 28 दिसंबर से मौसम फिर करवट लेगा।

17:14 (IST)27 Dec 2020
दिल्ली, यूपी में बढ़ेगी शीतलहर

29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तेज शीतलहर चलने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने की संभावना है। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का भी अनुमान है.

16:28 (IST)27 Dec 2020
कश्मीर में शीतलहर तेज हुई

कश्मीर में रविवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

15:57 (IST)27 Dec 2020
मौसम साफ रहने की संभावना

उत्तर बिहार के जिले में कल तक दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व शाम में ठंड का सितम सहना पड़ेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी।

15:33 (IST)27 Dec 2020
कश्मीर में 40 दिन की भीषण सर्दी का दौर- 'चिल्लई कलां' शुरू

कश्मीर 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। इस दौरान 40 दिनों तक भीषण सर्दी होती है। अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को समाप्त होगा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

15:12 (IST)27 Dec 2020
कश्मीरः गुलमर्ग सबसे ठंडा, पारा माइनस 7.2 डिग्री तक गिरा

कश्मीर में रविवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि उसके पिछली रात तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसके पिछली रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा।