Weather forecast Today India Updates: रातभर बारिश के चलते मुंबई शहर के कई अहम इलाकों में पानी भर गया है। शहर में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र के मुंबई में फिर से बारिश हो सकती है। बारिश के चलते सुबह से ही ट्रेनें 15 से 30 मिनट की देरी से चल रही है। जलभराव के चलते नगरपालिका ने आज स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर 3: 27 बजे हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है।पिछले 36 घंटे में रिकॉर्ड 500 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते स्थिति चिंताजनक हो गई है जिसके बाद मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुम्बई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 150 मौसम स्टेशनों में से करीब 100 में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘ इससे पता चलता है कि मुम्बई में कितने व्यापक स्तर पर बारिश हुई। हमने मुम्बई और उपनगर सहित ठाणे और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।’’ उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मुम्बई शहर, उपनगर, ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश हो रही है।
छह रेलगाड़ियों को रद्द किया गया: मुंबई के वसई रोड – नालासोपारा – विरार रेलखण्डों के मध्य भारी बारिश और पटरियों पर पानी भरने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने छह रेलगाड़ियों को रद्द किया है और चार रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण बान्द्रा र्टिमनस – बीकानेर रेलसेवा, बान्द्रा र्टिमनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा, बान्द्रा र्टिमनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा, पुणे-जयपुर रेलसेवा को बुधवार के लिये, बीकानेर-बान्द्रा र्टिमनस रेल सेवा को शुक्रवार के लिये और जयपुर – पुणे रेल सेवा को शनिवार के लिये प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीकानेर-दादर एक्सप्रेस को केलवे रोड – दादर के मध्य, दादर – बीकानेर एक्सप्रेस को दादर-केलवे रोड के मध्य, उदयपुर/अजमेर-बान्द्रा र्टिमनस एक्सप्रेस को वापी-बान्द्रा र्टिमनस के मध्य और बान्द्रा र्टिमनस – अजमेर/उदयपुर एक्सप्रेस को बान्द्रा र्टिमनस – वापी के मध्य आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर काफी बारिश हुई। बादल ऐसे छाए रहे कि कुछ देर के लिए अंधेरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
मुंबई के वसई रोड - नालासोपारा - विरार रेलखण्डों के मध्य भारी बारिश और पटरियों पर पानी भरने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने छह रेलगाड़ियों को रद्द किया है और चार रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण बान्द्रा र्टिमनस - बीकानेर रेलसेवा, बान्द्रा र्टिमनस - दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा, बान्द्रा र्टिमनस - दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा, पुणे-जयपुर रेलसेवा को बुधवार के लिये, बीकानेर-बान्द्रा र्टिमनस रेल सेवा को शुक्रवार के लिये और जयपुर - पुणे रेल सेवा को शनिवार के लिये प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर-दादर एक्सप्रेस को केलवे रोड - दादर के मध्य, दादर - बीकानेर एक्सप्रेस को दादर-केलवे रोड के मध्य, उदयपुर/अजमेर-बान्द्रा र्टिमनस एक्सप्रेस को वापी-बान्द्रा र्टिमनस के मध्य और बान्द्रा र्टिमनस - अजमेर/उदयपुर एक्सप्रेस को बान्द्रा र्टिमनस - वापी के मध्य आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुम्बई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 150 मौसम स्टेशनों में से करीब 100 में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘ इससे पता चलता है कि मुम्बई में कितने व्यापक स्तर पर बारिश हुई। हमने मुम्बई और उपनगर सहित ठाणे और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।’’ उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मुम्बई शहर, उपनगर, ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश हो रही है।
मुंबई में बारिश का कहर जारी है। बीएमसी ने लोगों को समंदर के पास ना जाने की सलाह दी है। बारिश के चलते स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बारिश के चलते कई और इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
मुंबई में भारी बारिश के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में फिर से बारिश शुरू हो सकती है। एहतियात के तौर पर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर 3: 27 बजे हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है।पिछले 36 घंटे में रिकॉर्ड 500 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते स्थिति चिंताजनक हो गई है जिसके बाद मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तर भारत में पूर्व से आर्द्र हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है इससे उम्मीद है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों पर मानसून का असर देखने को मिल सकता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मध्य भारत में पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्य और कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। मध्य भारत के राज्यों में नागपुर, जबलपुर, होशंगाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई, रत्नागिरी और उदयपुर सहित कई शहरों में तेज बौछारें गिर सकती हैं। मध्य भारत और मराठावाड़ा में मानसून कमजोर रहेगा, हालांकि इन स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा और झारखंड के अधिकांश भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता, पटना, वाराणसी, गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल के अधिकांश भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह उमस भरा मौसम रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मुंबई में बारिश की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुंबई में बीते 24 घंटे में कई बार बारिश हुई है । जिसके बाद लोगों को हल्की राहत हुई। वहीं, पंजाब में 4 सितंबर से मौसम बदलेगा। 4 से 6 के बीच लुधियाना, पटियाला, बरनाला, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फ़रीदकोट और अमृतसर सहित पंजाब के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।