Weather forecast Today Live Updates: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 जनवरी को बेमौसम बारिश होने की संभावना है। ये संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चक्रवाती हवाएं विकसित हुई हैं। इन हवाओं की वजह से ट्रफ विस्तारित हो रहा है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
वहीं दिल्ली में सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई है। मौसम साफ है। कुहासे से लोगों को निजात मिली है लेकिन तेज हवा की वजह ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह-सुबह धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। उधर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन सेक्टर में अनेक भूस्खलनों और बर्फबारी के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर का यातायात को बहाल कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में बहराइच पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। जगह-जगह लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आये।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा और ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
उत्तरी ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के अधिकतर शहरों में बृहस्पतिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 4.7 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, कोटा में 7.2 डिग्री, अजमेर-जयपुर में 7.4-7.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर-श्रीगंगानगर में 7.5-7.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 9.2 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
उत्तरी ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के अधिकतर शहरों में बृहस्पतिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 4.7 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, कोटा में 7.2 डिग्री, अजमेर-जयपुर में 7.4-7.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर-श्रीगंगानगर में 7.5-7.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 9.2 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 और 29 जनवरी को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं कई इलाकों में बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में अगले हफ्ते की शुरुआत में हिमापात की संभावना है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट के मुताबिक यह हिमपात सोमवार (27 जनवरी) और बुधवार (29 जनवरी) के बीच होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पश्चिम के जंगलों में लगी आग की भूमिका वर्ष 2020 में कार्बन उत्सर्जन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में सबसे अहम होगी। पर्यावरण में कार्बन का स्तर पहले ही आठ लाख साल में सबसे अधिक है और इसके तीस लाख साल के उच्चतम स्तर पर पंहुचने का अनुमान है। ब्रिटेन के मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह दावा किया। मौसम विभाग ने कहा कि धरती को गर्म करने के लिए जिम्मेदार कार्बन डाइ ऑक्साइड (सीओ-2) के उत्सर्जन को वर्ष 1958 से दर्ज किया जा रहा है और अनुमान है कि इस वर्ष सीओ-2 का सबसे अधिक उत्सर्जन होगा।
शिमला में शाम 6 बजे का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 3 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 69 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। शिमला में रात 10 बजे तक तापमान 1 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 जनवरी को बेमौसम बारिश होने की संभावना है। ये संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चक्रवाती हवाएं विकसित हुई हैं। इन हवाओं की वजह से ट्रफ विस्तारित हो रहा है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी तट पर तबाही मचाने वाले तूफान ग्लोरिया के कारण मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 11 हो गयी । बचावकर्मी चार लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उत्तरपूर्वी कातालोनिया क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तटीय अमेटला दे मार में मछली पकड़ रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी ।
पूर्वांचल में मौसम के रुख में तब्दीली देखी गई है। तेज और ठंडी हवा का दौरा जारी है। वाराणासी में अधिकतम और न्यूनतम पारा दोनों ही बढऩे से भीषण ठंडी से थोड़ी राहत मिली। वाराणासी में दोपहर चार बजे का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 47 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। रात 10 बजे तक तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
नैनीताल में दोपहर साढ़े तीन बजे का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 63 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। रात 10 बजे तक तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।
नोएडा में दोपहर तीन बजे का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 18 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 43 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। नोएडा में रात 9 बजे तक तापमान 13 डिग्री तक गिर सकता है।
कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाला राजमार्ग ताजा बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार से बंद था। इसके कारण यहां हजारों लोग फंस गए थे। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी फंसे वाहनों को कल निकाल दिया गया था, जिसके बाद मार्ग पर एक ओर का यातायात बहाल हो पाया।’’ पंथियाल और रम्सू के बीच ताजा हिमपात से मंगलवार को करीब एक फुट तक बर्फ जमने, लगातार बारिश, कई भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने के कारण जवाहर सुरंग को बंद करना पड़ गया था।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।’’ उत्तर भारत में मौसम के चलते रेल सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई ट्रेनें देर से चल रही है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में गलन भरी सर्दी का सिलसिला जारी है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। पछुआ हवा चलने से गलन महसूस की गयी। इस दौरान राज्य के कानपुर, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। हालांकि इसी अवधि में गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ मण्डलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और उत्तर के कूपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के भीतर घाटी में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा सात डिग्री घटकर न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा।
कश्मीर में बृहस्पतिवार को धूप खिली लेकिन अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों पर रात में ताजा बर्फबारी हुई वही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।
बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में 370 पर रहा। गुरुवार को यह खराब श्रेणी में 211 पर रहा। अर्थ सायंस मंत्रालय की एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शुक्रवार को हवा में और सुधार होने की संभावना है।
उत्तरी मैदानी इलाकों में तेज हवाओं (20-25 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। इससे जम्मू और कश्मीर को छोड़कर रविवार तक उत्तरी भारत में मुख्य रूप से शुष्क मौसम हो सकता है। यहां छिटपुट बारिश की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा और ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।’’ उत्तर भारत में मौसम के चलते रेल सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई ट्रेनें देर से चल रही है।
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। मौसम साफ है। कुहासे से लोगों को निजात मिली है लेकिन तेज हवा की वजह ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह-सुबह धूप खिलने के आसार हैं। सुबह सात बजकर 17 मिनट पर दिल्ली का तपमान 9 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने के आसार हैं।