Weather forecast: पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को ठंड की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10, 4.1 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में यह क्रमश: 4.5, 6.2, 6.8 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 8.1 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में यह क्रमश: 9.4, 8, 8.8, 9, 10.8 और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 थी। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि पूर्वाह्न करीब 11:40 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जो कुछ सेकंड तक चला। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 33.5 अंश अक्षांश और 75.5 अंश देशांतर पर पृथ्वी की सतह के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।
देश के उत्तरी क्षेत्र में ठंड में कोई ज्यादा कमी होती नजर नहीं आ रही है। हालांकि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन बारिश की संभावना कम है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बुधवार को लगभग पूरे बिहार में हल्की और मध्यम बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है।
उत्तराखंड के मसूरी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। शहर में तड़के 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक जमकर बर्फबारी हुई है। यह इस सीजन की पांचवी बर्फबारी है।
लखनऊ के कई इलाकों में बारिश हुई है। दोपहर में भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। सुबह कई इलाकों में अच्छी धूप खिली हुई थी लेकिन बाद में मौसम ने तेजी से करवट ली।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई इलकों में बादल बरसेंगे।
दिल्ली और नोएडा में हवा की गुणवत्ता में पहले की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 233 और नोएडा में 239 है। बारिश की वजह से ये कमी देखने को मिली है।
जयपुर में शाम सात बजे का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 29 फीसदी नमी दर्ज की गई। रात 1 बजे तक तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई और राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। भारी बर्फबारी के साथ-साथ कई इलाकों में बिजली कड़की और बारिश भी हुई।
कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की वजह से उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। पहाड़ी राज्यों में आज भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
नैनीताल में साढ़े चार बजे का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 3 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 90 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 11 बजे तक तापमान 1 डिग्री तक पहुंच सकता है।
नोएडा में दोपहर तीन बजे का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 13 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 58 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 10 बजे तक तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ताजा बर्फबारी और रातभर हुई बारिश के बावजूद एकल दिशा मार्ग के लिए बुधवार को खुला रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ औसत के आसपास रहा। जम्मू में यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के कारण जवाहर सुरंग में बर्फ जमा होने के बावजूद राजमार्ग को एकल दिशा मार्ग के लिए खुला रखा गया और आज सुबह यात्री वाहनों को जम्मू से श्रीनगर जाने दिया गया।
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को ठंड की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10, 4.1 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में यह क्रमश: 4.5, 6.2, 6.8 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाह ने बुधवार को दिल्ली में बारिश की संभावना से इनकार किया है। इसके साथ ही आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बुधवार को लगभग पूरे बिहार में हल्की और मध्यम बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की शुरुआत सर्द सुबह के साथ हुई। रात भर हुई बारिश से आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक बढ़ गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।’’ सफदरजंग वेधशाला ने रात भर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि पालम, लोधी रोड, आया नगर और रिज क्षेत्र वेधशालाओं में क्रमश: 3.4 मिमी, 7.8 मिमी, 6.3 मिमी और 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है तथा बुधवार को और अधिक बारिश की संभावना से इनकार किया है।
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली का तापमान फिलहाल 18 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। दिल्ली और नोएडा में हवा की गुणवत्ता में पहले की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 233 और नोएडा में 239 है। बारिश की वजह से ये कमी देखने को मिली है।
औली, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, नंदा देवी जैव आरक्षित क्षेत्र और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य बर्फ से ढके रहे। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों को भी बारिश का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला ने 5.7 मिलीमीटर और पालम वेधशाला ने 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई।
देश के उत्तरी क्षेत्र में ठंड में कोई ज्यादा कमी होती नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई और राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने भारी बर्फबारी या बिजली कड़कने के साथ बारिश होने और ओले गिरने का भी अनुमान जताया है।