Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2024, Uttar Pradesh (UP) upchunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। वोटों की गिनती हो गई है। यूपी की 7 सीटों पर NDA और 2 पर सपा ने जीत हासिल की है। NDA में बीजेपी 6 और आरएलडी ने 1 पर जीत हासिल की। वहीं यूपी उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा ने 1,44,791 वोटों से जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी के रामवीर सिंह ने जीत हासिल की है। गाजियाबाद और फूलपुर विधानसभा सीट से भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं सीसामाऊ और करहल में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। इन सभी 9 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। इसे 2 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था।

Rajasthan By Election Results 2024 LIVE: Check Here

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर यहां से जीते हैं। अखिलेश यादव ने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वह मतगणना स्थल पर मजबूती के साथ मुस्तैद रहें।

Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 LIVE

वहीं बसपा के लिए भी उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण था। बसपा इन चुनाव के जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहती थी। उत्तर प्रदेश की मीरापुर, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझावं, फूलपुर और कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे।

UP By-Election Result 2024

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान काफी विवाद भी हुआ था और सपा ने यहां की कुछ बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग भी की थी। इस लाइव ब्लॉग में आप सभी 9 सीटों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जान सकते हैं।

Bihar By Election Results 2024 LIVE: Check Here

Live Updates
13:03 (IST) 24 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: फर्जी वोट डाले गए- मायावती

बीएसपी चीफ मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उत्तर प्रदेश में हाल ही में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया और कल घोषित परिणामों को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। पहले बैलेट पेपर का दुरुपयोग और धोखाधड़ी करके फर्जी वोट डाले गए और अब ईवीएम का उपयोग करके भी इसी तरह की गतिविधियां की जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंता और दुख की बात है।"

13:02 (IST) 24 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: बीएसपी चीफ मायावती का बड़ा ऐलान

बीएसपी चीफ मायावती ने ऐलान किया है कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार करने और फर्जी वोटिंग रोकने के लिए जब तक चुनाव आयोग कोई सख्त कदम नहीं उठाएगा, उनकी पार्टी कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

08:47 (IST) 24 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं- केशव मौर्या

उपचुनावों में जीत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव- 2024 में भाजपा की प्रचंड विजय पर राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व सहित भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। इन सभी विधानसभाओं की देवतुल्य जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और हमारे समर्पित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बधाई, आभार व अभिनंदन। लगातार यह जीत भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं, संगठन की कार्यशैली तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।"

15:59 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: 5 सीटों पर नतीजों की घोषणा

गाजियाबाद, खैर, फूलपुर में बीजेपी जीत गई है। वहीं करहल और सीसामऊ में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। इन पांच सीटों पर जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

14:12 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर बीजेपी इतिहास रचने की ओर

मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी इस सीट पर एक लाख वोटों से आगे चल रही है। बता दें कि कुंदरकी विधानसभा सीट पर मुस्लिम आबादी 60 फ़ीसदी से अधिक है।

13:21 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी सीट पर 87 हजार वोटों से आगे बीजेपी

कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा 87,000 वोटों से आगे चल रही है।

13:20 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कटेहरी से बीजेपी आगे

कटेहरी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार धर्मराज निषाद 5526 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सपा की शोभावती वर्मा पीछे चल रही है।

12:42 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी सीट पर 74 हजार वोटों से आगे बीजेपी

कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा 74,000 वोटों से आगे चल रही है।

12:14 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: गाजियाबाद में बीजेपी आगे

गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 13 राउंड की गिनती के बाद भाजपा 41,000 वोटों से आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है।

11:56 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: यूपी में बड़ी जीत की ओर बीजेपी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरएलडी एक सीट पर आगे चल रही है। ऐसे में यूपी में एनडीए गठबंधन 6 सीटों पर जीतता हुआ नजर आ रहा है।

11:27 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा 33,000 वोटों से आगे चल रही है।

10:56 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: 7 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे, सपा को झटका

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर एनडीए गठबंधन लगातार आगे चल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को चार सीटों पर ही जीत मिली थी। ऐसे में बीजेपी के लिए बड़ा बूस्ट है।

10:26 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: 7 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को चार सीटों पर ही जीत मिली थी। ऐसे में बीजेपी के लिए बड़ा बूस्ट है।

10:12 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी और कटेहरी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

कुंदरकी और कटेहरी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 2022 में दोनों सीटें सपा के खाते में गई थी।

10:00 (IST) 23 Nov 2024
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार यहां से बीजेपी के रामवीर सिंह आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी का यह सीट गढ़ मानी जाती है।

09:32 (IST) 23 Nov 2024
UP Upchunav Result 2024 Live: खैर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर यहां पर आगे चल रहे हैं। वहीं करहल से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। अखिलेश यादव ने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह मतगणना स्थल पर मजबूती के साथ मुस्तैद रहें।

09:05 (IST) 23 Nov 2024
Phulpur By-Election Result 2024 LIVE: फूलपुर से बीजेपी आगे

फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के दीपक पटेल यहां से आगे चल रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यह सीट बीजेपी ने ही जीती थी।

08:57 (IST) 23 Nov 2024
Ghaziabad By-Election Result 2024 LIVE: गाजियाबाद से बीजेपी आगे

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। गाजियाबाद से बीजेपी ने संजीव शर्मा को उम्मीदवार बनाया था।

08:36 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: बीजेपी चल रही आगे

यूपी की 3 सीटों पर सपा और 6 पर NDA आगे चल रहा है।

08:24 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: सपा चल रही आगे

यूपी की 2 सीटों पर सपा और 1 पर बीजेपी आगे चल रही है।

08:10 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: करहल में शुरू हुई वोटों की गिनती

उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मैनपुरी के नवीन गल्ला मंडी में वोटों की गिनती हो रही है।

07:39 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं से अपील

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, "यूपी के विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग व इंडिया गठबंधन-सपा के सभी 9 सीटों के उम्मीदवारों से ये अपील है कि कल सुबह ये सुनिश्चित करें कि नियमानुसार पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएं और फिर ईवीएम मशीनों के वोटों की मतगणना हो। सभी पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने या उसकी आशंका होने पर चुनाव आयोग और हमें तुरंत सूचित करें। चुनाव आयोग से ये आश्वासन मिला है कि कोई भी अनियमितता नहीं होगी। जीत का प्रमाणपत्र लेने तक पूरी तरह सचेत, सजग व सावधान रहें।"

07:28 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: मीरापुर में वोटिंग के दौरान हुआ था विवाद

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान काफी विवाद भी हुआ था और सपा ने यहां की कुछ बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग भी की थी।

06:46 (IST) 23 Nov 2024
UP By-Election Result 2024 LIVE: समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

सभी 9 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गए हैं। इसे 2 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। वहीं बसपा के लिए भी उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण है। बसपा इन चुनाव के जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहती है।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। सभी 9 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गए हैं। बसपा के लिए भी उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण है। बसपा इन चुनाव के जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहती है। उत्तर प्रदेश की मीरापुर, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझावं, फूलपुर और कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं।