Timarpur (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बात तिमारपुर सीट की करें, तो यहां भी आप के हाथ हार ही लगी है।

बता दें कि तिमारपुर सीट पर कुल 17 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिसमें शुरुआत में तो आप नेता सुरिंदर पाल सिंह आगे चल रहे थे लेकिन आधा दिन बितने के बाद बाजी पलटती नजर आने लगी। अब, इस सीट से बीजेपी के सूर्य प्रकाश खत्री ने जीत का परचम लहरा दिया है।

बता दें कि तिमारपुर सीट से सूर्य प्रकाश खत्री को कुल 55,941 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह को 54,773 वोट मिले। यानी सूर्य प्रकाश खत्री ने सुरिंदर पाल सिंह को 1,168 वोटों से हरा दिया है।

यहां देखें तिमारपुर सीट पर पल-पल की अपडेट

समयआप से सुरिंदर पाल सिंहबीजेपी से सूर्य प्रकाश खत्रीकांग्रेस से लोकेंद्र चौधरी
सुबह 9:30 बजे3,771 कुल वोट (531 वोटों से आगे)3,240 कुल वोट717 कुल वोट
सुबह 10:30 बजे8,086 कुल वोट (1,927 वोटों से आगे)6,159 कुल वोट1,658 कुल वोट
सुबह 11 बजे14,003 कुल वोट (112 वोटों से आगे)13,891 कुल वोट2,512 कुल वोट
दोपहर 12 बजे19,177 कुल वोट (2,965 वोटों से आगे)16,212 कुल वोट3,472 कुल वोट
दोपहर 12:30 बजे25,539 कुल वोट (2,501 वोटों से आगे)23,038 कुल वोट4,524 कुल वोट
दोपहर 3 बजे45,524 कुल वोट 47,166 कुल वोट (1,642 वोटों से आगे)7,409 कुल वोट
दोपहर 3:30 बजे54,773 कुल वोट55,941 कुल वोट (1,168 वोटों से जीते)
8,361 कुल वोट

बता दें कि तिमारपुर सीट दिल्ली के सेंट्रल जिला के अंतर्गत आती है, जो दिल्ली की 11 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर AAP ने 2020 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। इस बार तिमारपुर सीट इसलिए चर्चा में थी क्योंकि यहां से आप के बड़े नेता दिलीप पांडे चुनाव जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

तिमारपुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में तिमारपुर से आप के दिलीप पांडे को कुल 71,432 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के सुरेंद्र पाल (बिट्टू) को हराया था। सुरेंद्र पाल को 51,440 वोट से संतोष करना पड़ा था। वहीं, तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अमर लता सांगवान रहे थे, जिन्हें 3102 वोट मिले थे। तिमारपुर सीट पर 508 लोगों ने NOTA का बटन दबाया था।

Delhi Election: कहानी 2013 चुनाव की

तिमारपुर विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में पंकज पुष्कर ने इस सीट से जीत हासिल की थी। पंकज को 51.05 % वोट शेयर के साथ 64,477 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार रजनी अब्बी को 43,830 वोट (34.70 %) मिले थे। पंकज ने रजनी को 20,647 वोटों के अंतर से हराया था।

1993 में बीजेपी ने यहां पहली जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद से कांग्रेस ने इस सीट पर लगातार 3 बार जीत हासिल की। वहीं, पिछले तीन चुनाव से आम आदमी पार्टी यहां जीत दर्ज करती आ रही है।