चक्रवात बिपरजॉय खतरनाक रूप ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात यह गुजरात के तट तक पहुंच जाएगा। फिलहाल यह अरब सागर में जखाऊ बंदरगाह से लगभग 70 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी चक्रवात को लेकर भारत में ऐसी चर्चाएं आम हुई हैं। इससे पहले देखे गए टॉप पांच सबसे गंभीर चक्रवातों की सूची के बारे में जानिए। 

1999 का ओडिशा सुपर साइक्लोन: The Odisha Super Cyclone

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1999 में ओडिशा में आए इस चक्रवात ने भयंकर तबाही मचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चक्रवात के रहते लगभग 10,000 लोगों की मौत हो गयी थी। 1,500 बच्चे अनाथ हो गए थे, और 7,500 लोग घायल थे। 

 तूफान का प्रभाव इतना ज़्यादा था कि लगभग 1 करोड़ तीस लाख लोगों को  प्रभावित किया था।  250 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ छह या सात मीटर ऊंची लहरें दिखाई दी थी। 

चक्रवात अम्फान: Cyclone Amphan

 भारत और बांग्लादेश का पूर्वी भाग 2020 के मई में चक्रवात अम्फान से टकराया था। चक्रवात 120 मील प्रति घंटे की हवा के साथ टकराया था जिसके बाद  पेड़ों और घरों काफी नुकसान हुआ था। इस तूफान ने भारत में 98 लोगों की जान ले ली थी।  और बंगाल और ओडिशा से 5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए थे। जिस दौरान यह चक्रवात आया कोविड-19 जारी था। इससे काफी मुश्किलें और ज़्यादा बढ़ गयी थी। 

चक्रवात तौकते:  Cyclone Tauktae

2021 में गुजरात का सामना चक्रवात तौकते से हुआ था जो एक दशक में अरब सागर से टकराने वाला सबसे घातक चक्रवात था। 120 किमी की रफ्तार से आए तूफान ने घरों, पेड़ों और बिजली के खंभों को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके प्रभाव से लगभग 70 लोगों की मौत हो गयी थी।

चक्रवात फानी: Cyclone Fani

चक्रवात फानी ने 2019 में पुरी, ओडिशा में लगभग 100 लोगों की जान ले ली थी 1.2 मिलियन नागरिकों को अपने घर छोड़ने पड़े थे।

Cyclone Biparjoy LIVE Updates: गुजरात के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू| देखिए तस्वीरें

चक्रवात ओखी :  Cyclone Ockhi

 चक्रवात ओखी ने 2017 में दक्षिण भारतीय तट पर दस्तक दी थी। जिसने केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कहर बरपाया था। निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को निकालने के बावजूद 215 मील प्रति घंटे की हवा की गति से चक्रवात ने कम से कम 300 लोगों की जान ले ली थी।