महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद वह सहयोगियों के निशाने पर है। ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता बनाने की मांग हुई तो अब इस पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता का चुनाव आम सहमति से होगा।
तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान
तेजस्वी यादव से पटना हवाई अड्डे पर मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए? इस पर तेजस्वी ने कहा कि ममता बनर्जी सहित अगर इंडिया गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता को इसका नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता का चयन आम सहमति से लिया जाना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में अभी इस मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन इस पर चर्चा होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करती हैं तो उन्हें इस पर कोई समस्या नहीं है। लेकिन इस मामले पर सामूहिक निर्णय लेने की जरूरत है।
INDIA गठबंधन बिखर जाएगा? कांग्रेस के खिलाफ ममता को मिला अखिलेश का साथ, RJD ने लालू को बताया ‘जनक’
तेजस्वी यादव का बयान ममता बनर्जी पर हमला माना जा रहा है और कांग्रेस की तरफ भी इशारा माना जा रहा है। कांग्रेस के कई सहयोगी दल उसके रवैये के कारण परेशान माने जा रहे हैं। कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगियों से अधिक सीटों की मांग करती है।
अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस का बिहार में आरजेडी के साथ गठबंधन है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन कुछ सीटों से ही बहुमत से चुका था। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी को करीब 20 सीटें विधानसभा चुनाव में कम मिली होती तो तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन गए होते।
कल्याण बनर्जी ने उठाई थी मांग
कुछ दिन पहले ही टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी का बीजेपी से लड़ने में ट्रैक रिकार्ड काफी अच्छा है। पढ़ें ममता बनर्जी के समर्थन में आए शरद पवार