पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में उनकी संपत्ति में 18,000 रुपए का मामूली इजाफा हुआ है। बिहार सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए संपत्ति के विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब सात गुना ज्यादा अमीर हैं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। नीतीश ने संपत्ति में कार दिखाई है, जबकि तेजस्वी के पास यह नहीं है।
नीतीश ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया था। सभी ने शनिवार को अपनी निजी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की। कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट के अनुसार, नीतीश के पास लगभग 16.68 लाख रुपए की चल संपत्ति और 58.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के पास नई दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी हाउसिंग सोसाइटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है। उनके पास दो सोने की अंगूठियां भी हैं।
सबसे अमीर राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं, जिनकी संपत्ति 25.32 करोड़ है। तेजस्वी यादव की संपत्ति 5.27 करोड़, जबकि उनके बड़े भाई और वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप की संपत्ति 3.25 करोड़ है। नीतीश की कुल 75.53 लाख की संपत्ति में अचल 58.85 लाख है, जबकि तेजस्वी की अचल संपत्ति 3.93 करोड़ और तेज प्रताप की 1.76 करोड़ है। तेज प्रताप की चल संपत्ति ही 1.49 करोड़ है।
दूसरे नंबर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ हैं। उनके पास 16.19 करोड़ की चल संपत्ति है। इन्होंने अचल संपत्ति का जिक्र नहीं किया है। अपने पास दो गाड़ियां होने की जानकारी दी है। तीसरे नंबर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.54 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 6.71 करोड़ है। इन्होंने अपने पास कार और पत्नी-बेटे के पास 700 ग्राम सोना होने की जानकारी दी है।
खान भूतत्व मंत्री डा रामानंद यादव की कुल संपत्ति 13.91 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 13 करोड़ है। सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव की कुल संपत्ति 11.38 करोड़ है। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत की कुल संपत्ति 8.75 करोड़ है। मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार की कुल संपत्ति 6.25 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 1.40 करोड़ है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी की कुल संपत्ति 6.10 करोड़ है।
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की कुल संपत्ति 5.95 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 1.82 करोड़ है। विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह की कुल संपत्ति 5.78 करोड़ है। उनके पास गुजरात और नोएडा में भूखंड हैं। कानून मंत्री शमीम अहमद की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 4.20 करोड़ है। कला-संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय की कुल संपत्ति 4.62 करोड़ है।
एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन की कुल संपत्ति 3.79 करोड़ है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की कुल संपत्ति 3.10 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 2.14 करोड़ है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव की कुल संपत्ति 2.71 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 88 लाख ही है। खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह की कुल संपत्ति 2.40 करोड़ है, जिसमें अचल संपत्ति 1.27 करोड़ है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की कुल संपत्ति 2.27 करोड़ है।
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी की कुल संपत्ति 2.20 करोड़ है। लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज की कुल संपत्ति 1.92 करोड़ है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ है। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी की कुल संपत्ति 1.24 करोड़ है। आइटी मंत्री मो इसराइल मंसूरी की कुल संपत्ति 1.15 करोड़ है। पंचायती राज मंत्री मुरारी कुमार गौतम की कुल संपत्ति 1.09 करोड़ है।