Sonia Gandhi News : कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं।अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार शाम बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। सोनिया गांधी वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (Viral Respiratory Infection) की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी तबीयत स्थिर है।
इससे पहले सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन में भर्ती करवाया गया है। सोनिया के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से नई दिल्ली पहुंचे थे।