आप विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के महिलाओं के बारे में दिए एक बयान से राजनीति गरमा गई है। सोमवार को दिल्ली विधानसभा में महिला सुरक्षा पर चर्चा के दौरान सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के हाथ में हो, तो सुंदर महिलाएं निडर होकर रात में भी बाहर निकल पाएंगीं।

भारती जिस समय सदन में यह बोल रहे थे उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी की महिला विधायक भी सदन में ही मौजूद थीं।

सदन की समाप्ति के बाद से ही भारती की इस टिप्पणी बवाल मचा है। कई महिला संगठनों सहित भारती की पत्नी लिपिका ने भी इसका विरोध किया है। लिपिका ने कहा कि यहां पर भारती की मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा,‘क्या मैं यह समझू कि मैं एक औसत दर्जे की महिला हूं।’

लिपिका ने दिल्ली महिला आयोग में अपने पति सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। आयोग ने वह मामला आगे कार्यवाही के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

Also Read- सोमनाथ विवादित बयान: पत्नी लिपिका के बोल- मैं सुंदर नहीं इसलिए मुझे दिया छोड़

उधरदिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी भारती के बयान की निंदा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी है। जबकि कांग्रेस ने इसे महिलाओं को

नीचा दिखाने वाला और उनके प्रति असम्मान जाहिर करने वाला बताया। डीपीसीसी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कानून मंत्री रहने के दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले की तरफ से ऐसा बयान आना आश्चर्यजनक नहीं है। यह उनके रवैए को दिखाता है।