Bharat Jodo Yatra in Madhya Pradesh: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार(24 नवंबर) को मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के बोरगांव से शुरू हुई। बता दें कि यात्रा का यह 78वां दिन है और अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं इस यात्रा में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को इस यात्रा उनकी बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिला है।
पति रॉबर्ट वाड्रा(Robert Vadra) भी साथ:
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) आज(24 नवंबर) की सुबह उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी इस यात्रा के शुरू होने के बाद से पहली बार इसमें शामिल हुए। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस(Congress) ने शेयर की फोटो:
भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के भाग लेने पर कांग्रेस ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें राहुल गांधी प्रियंका के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम। #BharatJodoYatra में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाने पहुंची प्रियंका गांधी।”
सात सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा ने अपना महाराष्ट्र चरण पूरा कर लिया है और अब भाजपा शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया है। राहुल गांधी खरगोन जाने से पहले स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आइकन टंटिया भील की जन्मस्थली का दौरा करेंगे।
बता दें कि 5 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान(Rajasthan) में प्रवेश करेगी। वहीं इससे पहले यह मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा जाएगी। इसमें खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास शामिल हैं। गौरतलब है कि इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है।
इससे पहले राहुल गांधी ने बुरहानपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश में फैले डर के माहौल के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की की है। उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा है कि हमारे सामने सभी रास्ते बंद हो रहे हैं, चुनाव का रास्ता भी समाप्त होता दिख रहा है। न्यायपालिका को कंट्रोल करने काम किया जा रहा है, ऐसे में अब एक ही रास्ता है कि सड़क पर उतरो।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हमें इतना प्यार मिलेगा, इस हारे में हमने सोचा नहीं था।