Congress: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को देश के लोगों से भारी प्रतिक्रिया मिली है, जिसने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के विश्वास को हिला दिया है। हालांकि, थरूर ने यह भी कहा कि यात्रा की सफलता को वोटों में बदलना Congress के लिए बड़ी चुनौती है।
Bharat Jodo Yatra से Rahul Gandhi की छवि निखरी
कांग्रेस नेता अपनी नई किताब ‘अंबेडकर: ए लाइफ’ लॉन्च करने के लिए कोलकाता में थे। गुरुवार को कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा बहुत बड़ी सफलता रही है और मुझे लगता है कि यात्रा जहां कहीं भी गयी है जनता को प्रभावित किया है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी को जिस तरह से दर्शाया गया है वो उस तरह से नहीं हैं जैसे उन्होंने उन्हें चित्रित किया है। जिस तरह से उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया गया है, उसने उनकी छवि निखरी है।”
Congress के लिए अगली चुनौती
शशि थरूर ने आगे कहा कि अब इसे वोटों में बदलना कांग्रेस के लिए अगली चुनौती है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो लोग परंपरागत रूप से कांग्रेस से जुड़े नहीं हैं, वो भी आगे बढ़े हैं और यात्रा को अपना समर्थन दिया है। यह बहुत उत्साहजनक है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा की सफलता से केंद्र की भाजपा सरकार हिल गई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सरकार यह कहकर कि कोविड -19 ने यात्रा को खतरनाक बना दिया है, यह संकेत दे रही थी कि वह भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से चिंतित है। मुझे उम्मीद है कि यात्रा को अंतिम पड़ाव तक पहुंचने की अनुमति देकर, सरकार लोकतंत्र को सत्ताधारी दल के संकीर्ण राजनीतिक हित के ऊपर रख सकती है।”
COVID से डरने का कोई कारण नहीं
क्या कोविड-19 के मामलों के बढ़ने का खतरा यात्रा की सफलता को खतरे में डाल सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, “हम अंत की ओर आ रहे हैं। यात्रा 26 जनवरी 2023 को पूरी होनी थी। जो वेरिएंट चीन में इस समय नुकसान कर रहे हैं, वे जून/जुलाई में भारत में पहले ही पहचाने जा चुके थे और कोई बड़ी आपदा नहीं आई थी। ऐसे में हमारे पास डरने का कोई कारण नहीं हो सकता है। हालांकि, हमें सतर्क रहने की जरूरत है।”