Shahdara Delhi Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन अहम रहा, क्योंकि आज यानी 8 फरवरी को चुनाव के चतीजे सामने आए। दिल्ली की 70 सीटों में से एक अहम सीट शाहदरा विधानसभा की भी है। यहां से आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह शंटी को उतारा। बीजेपी ने संजय गोयल तो कांग्रेस ने जगत सिंह को टिकट दिया था। इस सीट पर बीजेपी के संजय गोयल ने आप के जितेंद्र सिंह शंटी को 5 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बीती 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी, जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब आज नतीजे आने वाले हैं। यह ऐसी सीट है, जहां किसी भी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। इस सीट के मतदाताओं ने कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी और आप सबके उम्मीदवारों को बारी-बारी से अपना विधायक चुना है।

दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपजितेंद्र सिंह शंटी57449
बीजेपीसंजय गोयल62477
कांग्रेसजगत सिंह3834

कैसा रहेगा है इस शाहदरा सीट का इतिहास

1993 में यहां के विधायक बीजेपी के राम निवास गोयल थे।1998, 2003 और 2008 में यहां से कांग्रेस नेता नरेंद्र नाथ विधायक चुने गए। 2013 में BJP के जितेंद्र सिंह शंटी यहां से विधायक बने। 2015 में आप ने इस सीट पर जीत दर्ज की और बीजेपी से आप में आए राम निवास गोयल यहां से 2015 और 2020 में विधायक चुने गए।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट से आप नेता राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नरेंद्र नाथ रहे थे। राम निवास गोयल को 62103 वोट मिले थे। संजय गोयल को 62103 वोट मिले थे। नरेंद्र नाथ को 4474 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आप राम निवास गोयल62103
बीजेपीसंजय गोयल56809
कांग्रेसनरेंद्र नाथ4474

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

दिल्ली विधानसभा 2015 चुनाव के नतीजों की बात करें तो इस सीट से आप नेता राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाथ तीसरे नंबर पर रहे थे। राम निवास गोयल को 58523 वोट मिले थे। जितेंद्र सिंह शंटी को 46792 वोट मिले थे। नरेंद्र नाथ को 9423 वोट मिले थे।