विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने लगभग दर्जन भर वरिष्ठ नेताओं को अनिवार्य छुट्टी पर भेजने की अपील की है। देव का आरोप है कि ये वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भ्रमित कर रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों पार्टी को सभी जगहों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही पार्टी में बड़े बदलाव की मांग उठ रही है।
Read Also: सोनिया गांधी ने पार्टी से कहा- कोई भी नाकामी स्थाई नहीं होती, सिद्धांतों पर कायम रहे कांग्रेस
चंद्र देव ने चेतावनी देते हुए कहा कि “मोदी सरकार को पहले नहीं तो वर्ष 2019 में तो चले ही जाना है”… ऐसे में यदि कांग्रेस अब अपनी कमर नहीं कसती है तो कई राज्यों में छोटे-छोटे क्षेत्रीय दल उठ खड़े होंगे। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि, वहां पर अचानक आम आदमी पार्टी उभरी और सत्ता पर काबिज हो गई।
Read Also: हार के बाद कांग्रेस की सेहत सुधारने के लिए सर्जन बन जाएं राहुल-सोनिया: दिग्जविजय सिंह
देव ने डर जाहिर करते हुए बताया कि यह फार्मूला उन 15-20 राज्यों में खुद को दोहरा सकता है, जहां इस समय कोई स्थापित क्षेत्रीय दल नहीं है। देव ने कहा कि पार्टी पहले ही बहुत आत्म मंथन कर चुकी है। अब कदम उठाने की जरूरत है।
Read Also: मोदी सरकार देगी वैदिक शिक्षा, 6 करोड़ में बनेगा अलग बोर्ड
उन्होंने कहा कि 15-20 नेताओं को कुछ साल के लिए अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि संगठन में रहकर एआईसीसी प्रमुख बनना हो, पीसीसी प्रमुख बनना हो या फिर पार्टी के सत्ता में आने पर केंद्रीय मंत्री बनना हो, वे कुर्सियों का खेल खेल रहे हैं।