लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Sabha 2024) को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आज अपने 6 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। सपा का यूपी में कांग्रेस से गठबंधन है और इसके तहत ही पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटें भी दी हैं। खास बात यह है कि आज सपा ने एक सीट पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को भी दे दी है। सपा प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट (Samajwadi Party Candidate List) में इसकी भी जानकारी दी गई है कि सपा ने भदोही की सीट तृणमूल कांग्रेस को दी है।
सपा की तीसरी लिस्ट की बात करें तो पार्टी ने यूपी की बिजनौर सीट से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ सीट से बिज्रेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिक, लालगंज सीट से दरोगा सरोज को अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही एक भदोही सीट ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) के लिए छोड़ दी है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान करने वाला है। इसके पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 और दूसरी लिस्ट में 72 प्रत्याशी घोषित किए हैं। दूसरी ओऱ कांग्रेस ने दोनों लिस्ट में मिलाकर 82 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
सपा ने 37 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
इसी तरह सपा ने पहली दो लिस्टों में कुल 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। आज के घोषित 6 प्रत्याशियों की लिस्ट के साथ ही सपा के कुल 37 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। एक सीट सपा ने टीएमसी के लिए छोड़ी है, दूसरी ओर कांग्रेस के साथ सपा का पीडीए (SP-Congress Alliance) के तहत अलायंस हैं और इसके चलते उसने कांग्रेस के लिए 17 सीटें छोड़ रखी है। कांग्रेस ने अभी तक यूपी के 17 में से किसी भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।
क्रम संख्या | लोकसभा सीट | सपा के प्रत्याशी |
1 | नगीना | मनोज कुमार |
2 | मेरठ | भानु प्रताप सिंह |
3 | अलीगढ़ | ब्रिजेंद्र सिंह |
4 | हाथरस | जसवीर बाल्मिक |
5 | लालगंज | दरोगा सरोज |
6 | बिजनौर | यशवीर सिंह |