रिपब्लिक टीवी और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के बीच तनातनी अभी भी जारी है। अब अर्नब गोस्वामी ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मामले को लेकर ‘हिंदुत्व’ का मुद्दा उठाया और मुंबई पुलिस कमिश्नर को घेरा। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि ‘परमबीर के खिलाफ जांच की मांग हो रही है और देश मांग कर रहा है कि क्या साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का क्या ये ही कसूर है कि वो हिंदू हैं!’
अर्नब गोस्वामी ने कहा कि “क्या राष्ट्रभक्त होना अपराध है? क्या राष्ट्र विरोधियों का कोई मानवाधिकार नहीं होता? क्या भगवा धारी होना कोई गुनाह है? फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बिना किसी सबूत के इतना यातना क्यों दी गई और जिस परमबीर सिंह ने साध्वी बिना किसी सूबत इतना शोषण किया, वो आज इतने जिम्मेदार पद पर कैसे हैं?”
अर्नब गोस्वामी ने कहा कि “आज पूरा देश सवाल पूछ रहा है कि क्या साध्वी प्रज्ञा भगवा पहनती हैं इसी लिए परम पराजित ने उन पर जुल्म किया? क्या साध्वी प्रज्ञा देशभक्त हैं इसी लिए परम बीर सिंह ने उन्हें बेल्ट से पीटा।”
परमबीर के ‘गुनाहों’ का हो गया पर्दाफाश
देखिए ‘पूछता है भारत’ अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvzM0Z
YouTube live TV:https://t.co/TUPETcdqtM pic.twitter.com/FE8pHielyW
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) October 29, 2020
बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अर्नब गोस्वामी के शो पूछता है भारत में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए थे। इसके लिए एटीएस के अधिकारी जिम्मेदार थे। षडयंत्र रचकर उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कहा कि आज वो अधिकारी लोगों को फंसा रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ये भी कहा कि जिन जिन लोगों ने उन्हें टॉर्चर किया वह उन पर केस करेंगी और ऐसे लोगों को सजा दिलवाएंगी।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि परमबीर षडयंत्रकारी है और उन्हें बड़े पदों पर बैठाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें भगवा आतंकवादी कहलवाया गया। भारत को आतंकवादी देश घोषित करना इसका षडयंत्र था। ये कांग्रेस का षडयंत्र था। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर हैं।