रिपब्लिक भारत पर डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान की एक ही इंडस्ट्री है आतंकवाद की इंडस्ट्री। गधे बेचकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चल रही है, ये लोग कहां से लाएंगे UAE का पैसा? पात्रा ने डिबेट में पाकिस्तानी पैनलिस्ट से कहा कि आप ये आतंक की इंड्रस्टी बंद करो और सच्ची इंडस्ट्री खोलो। मैंने चिम्ची गधे जैसा नाम कभी सुना नहीं था। आप कितने दिनों तक चिम्ची गधों से काम चलाओगे। चिम्ची गधा और चीन। भीख मांगने आप रोज चीन के पास जाते हैं। पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ढाबे पर निवेश कर रहा है। चीन के लोग हंटर मारेंगे कि पाकिस्तानी चाय ला।
डिबेट में इसका जवाब देते हुए पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने कहा कि आप लतीफे सुनाते रहो। आप अपने लतीफों पर खुद ही हंसते रहिए। आप खुद एक्सपोज हो रहे हैं। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा 1 बिलियन डॉलर वापस मांगे जाने के बाद पाकिस्तान सरकार दहशत में हैं। यह राशि देश के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के पास जमा थी। राशि वापस करने की समय सीमा 12 मार्च है। यूएई ने पैसे की मांग इसलिए की है क्योंकि यह राशि अपनी परिपक्वता तक पहुंच गई है। यूएई को मनाने के लिए पाकिस्तान ने कई प्रयास किए हैं। पाकिस्तानी सरकार विशेषकर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को मनाने की कोशिश कर रही है।
हालांकि उनकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान ने यूएई से गुहार लगाई है कि इतनी बड़ी रकम लौटाना उसकी आर्थिक स्थिति पर अभी असर डाल सकता है।
पाकिस्तान की एक ही इंडस्ट्री है आतंकवाद की इंडस्ट्री। गधे बेचकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चल रही है, ये लोग कहां से लाएंगे UAE का पैसा?: संबित पात्रा- प्रवक्ता, बीजेपी
देखिए ‘पूछता है भारत’ रिपब्लिक भारत पर #LIVE – https://t.co/G945HvzM0Z pic.twitter.com/DbLeY85Xmg
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) March 12, 2021
यह बात छिपी नहीं है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, आईएमएफ और पाकिस्तान 500 मिलियन डॉलर जारी करने के लिए एक बड़े कर्ज के समझौते पर पहुंचे थे।
IMF ने सुधार उपायों के बदले कर्ज के संकट पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान को 6 बिलियन डॉलर का कर्ज देने पर सहमति व्यक्त की थी।