Ramban Vidhan Sabha Election Result 2024: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। यहां तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वहीं, आज यानी 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आए रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको राज्य की रामबन विधानसभा सीट के नतीजों के बारे में बता रहे हैं।

LIVE: J&K Election Result Constituency Wise

किस पार्टी से कौन था उम्मीदवार?

इस बार रामबन विधानसभा सीट से बीजेपी ने राकेश सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा था तो वहीं, नेशनल कांफ्रेंस ने अर्जुन सिंह राजू पर भरोसा जताया। अर्जुन सिंह राजू इस भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने भारी मतों के साथ रामबन विधानसभा सीट को अपने नाम कर लिया है।

Ramban Assembly Election Results 2024 (यहां देखें रामबन विधानसभा सीट रिजल्ट 2024)-

समयबीजेपी से राकेश सिंह ठाकुर नेशनल कांफ्रेंस से अर्जुन सिंह राजू
9 बजकर 30 मिनट तक2,483 कुल मत4,667 कुल मत, 2184 वोटों से आगे
10 बजकर 30 मिनट तक4,383 कुल मत8,159 कुल मत, 2808 वोटों से आगे
सुबह 11 बजे6,149 कुल मत12,072 कुल मत, 3024 वोटों से आगे
12 बजे9,543 कुल मत20,077 कुल मत, 5,458 वोटों से आगे
1 बजे16,410 कुल मत27,672 कुल मत, 8,651 वोटों से आगे
2 बजे
17,511 कुल मत
28,425 कुल मत, 9,013 वोटों से जीते

2014 में बीजेपी ने दर्ज की थी जीत

2014 में जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुआ तो उस दौरान भाजपा ने नीलम कुमार को रामबन से उम्मीदवार बनाया था। वहीं नेशनल कांफ्रेंस से चमन लाल और कांग्रेस से अशोक कुमार ने चुनाव लड़ा था। बीजेपी को इस सीट पर 25,349 वोट मिले थे जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार को 19,985 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 5,643 वोट मिले थे। ऐसे में बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की थी।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
कांग्रेस अशोक कुमार5,643हारे
नेशनल कॉन्फ्रेंसचमन लाल19,985हारे
बीजेपीनीलम कुमार लंगेह25,349जीते

जम्मू कश्मीर की रामबन विधानसभा सीट पर 1962 से चुनाव हो रहे हैं। अब तक इस सीट पर कुल 10 बार विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें चार बार नेशनल कांफ्रेंस, दो बार बीजेपी और चार बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ऐसे में देखा जाए तो कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का पलड़ा इस सीट पर हमेशा भारी रहा है।