Rajasthan Nagar Nikay Palika Nigam Election Result 2019 Highlights, Rajasthan Local Body Election/Chunav Result 2019 Highlights: राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2,100 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा। पार्टी कुल मिलाकर 900 से अधिक वार्डो में जीती और कई प्रमुख जगहों पर उसका बोर्ड बनना तय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे उनकी सरकार के काम पर जनादेश बताया है।

दरअसल, राजस्थान के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 49 निकायों के 965 वार्डों में जीत के बाद पार्टी नेताओं ने 30 में कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीद जताई है। उसके पास 20 निकायों में ही स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी में उसे निर्णायक निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

वहीं, भाजपा के कुल 736 पार्षद जीते हैं और उसके नेताओं का कहना है कि पार्टी 15 निकाय में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इनमें से छह में उसके पास स्पष्ट बहुमत है। परिणाम को मोटे तौर पर देखा जाए तो 20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार बहुमत में हैं। निकाय चुनावों के नतीजों के पर सीएम अशोक गहलोत ने खुशी जाहिर की है।

Rajasthan Local Body Election Results 2019: Check here

Live Blog

Highlights

    07:59 (IST)20 Nov 2019
    यहां देखिए लिस्ट, किस निकाय में कौन सी पार्टी ने जीते सबसे ज्यादा वार्ड

    23:44 (IST)19 Nov 2019
    राजस्थान दूसरी लीड निकाय परिणाम निकाय चुनाव में बाजी कांग्रेस के हाथ

    राजस्थान के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 49 निकायों के 965 वार्डों में जीत के बाद पार्टी नेताओं ने 30 में कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीद जताई है। उसके पास 20 निकायों में ही स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी में उसे निर्णायक निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    20:18 (IST)19 Nov 2019
    मुस्लिम बहुल सीकर में भाजपा की बुरी हार

    सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बार के चुनावों में भी कांग्रेस ने अपने इस दबदबे को कायम रखा है और परिषद की 65 सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के खाते में सिर्फ 18 सीटें ही आयी हैं। भाजपा को मुस्लिम वार्डों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। स्थिति ये रही कि भाजपा मुस्लिम बहुल 10 वार्डों में अपने उम्मीदवार ही नहीं उतार सकी।

    20:17 (IST)19 Nov 2019
    पिछले चुनावों की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा सिर्फ 6 निकायों में सिमटी

    राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रदेश के माउंटआबू, नाथद्वारा, नीमकाथाना, सांगोद, डीडवाना, आमेट और कैथून सहित 23 निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। पिछले चुनाव तक सबसे बड़ी पार्टी भाजपा महज छह निकायों में ही सिमट गई। हालांकि भाजपा नसीराबाद और उदयपुर जैसे निकाय जीतने में कामयाब रही।

    18:34 (IST)19 Nov 2019
    चूरू में भिड़े भाजपा-कांग्रेस समर्थक

    चूरू नगर परिषद के चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली है। नगर परिषद के 59 वार्डों पर मतदान हुआ था, जिसमें से कांग्रेस ने 36, भाजपा ने 16 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और इस दौरान हुई पत्थरबाजी में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को चूरू के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    17:35 (IST)19 Nov 2019
    राजस्थान निकाय चुनावों की पूरी लिस्ट यहां देखें

    सामने आयी पार्टीवार सीटों की लिस्ट

    17:28 (IST)19 Nov 2019
    भरतपुर में मेयर प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हारे

    भरतपुर नगर निगम के नतीजे आ चुके हैं। भरतपुर के कुल 65 वार्डों में से 22-22 सीटों पर भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। वहीं राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस यहां पिछड़ गई है। कांग्रेस को 18 वार्डों में ही जीत मिली है। वहीं 3 वार्ड पर बसपा को जीत मिली है। गौरतलब है कि यहां कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी सुरेश यादव निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि वह नतीजों से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने फिर से मतगणना की मांग की। अधिकारियों ने उनकी मांग मानते हुए फिर से मतगणना की, लेकिन दूसरी बार भी सुरेश यादव को निराशा हाथ लगी।

    16:21 (IST)19 Nov 2019
    बांसवाड़ा नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत

    बांसवाड़ा नगर परिषद के चुनाव नतीजे जारी हो चुके हैं। इन नतीजों के मुताबिक नगर परिषद के 60 वार्डों में से 36 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 21 वार्ड में जीत मिली है। तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

    15:56 (IST)19 Nov 2019
    पिलानी नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय

    झुनझुनु जिले की पिलानी नगरपालिका में कांग्रेस और भाजपा, दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।

    15:45 (IST)19 Nov 2019
    पुष्कर और ब्यावर में भाजपा को बहुमत

    अजमेर जिले के पुष्कर और ब्यावर नगरपालिका के चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं कैथून और सांगोद नगरपालिका में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है।

    15:14 (IST)19 Nov 2019
    निकाय चुनाव परिणाम से प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत गदगद, किया ये ट्वीट

    'आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ।'

    14:50 (IST)19 Nov 2019
    राजस्थान 23 निकायों पर कांग्रेस का परचम, 6 पर सिमटी भाजपा

    राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 23 निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। पिछले चुनाव तक सबसे बड़ी पार्टी भाजपा महज छह निकायों में ही सिमट गई। इसमें नसीराबाद और उदयपुर नगर पालिया शामिल है। खास बात है कि बाकी के 20 निकायों में निर्दलीय वार्ड विजेता निर्णायक भूमिका में है। मतलब इन निकायों में भाजपा या कांग्रेस किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

    14:29 (IST)19 Nov 2019
    नसीराबाद निकाय के सभी 20 वार्डों के नतीजे घोषित- जानिए कौन कहां से जीता

    1- भगवानदास कांग्रेस, 2- अफसाना भाजपा, 3- महावीर प्रसाद भाजपा, 4- शारदा निर्दलीय, 5- अंकुश चौधरी भाजपा, 6- महेंद्र डाबी भाजपा, 7- दीपक साहू भाजपा, 8- नगमा आरा कांग्रेस, 9-छगनलाल कांग्रेस, 10- सरोज बिस्सा भाजपा, 11- ऋटुका सोनी कांग्रेस, 12- ललित कांग्रेस, 13- सत्यनारायण भाजपा, 14- संदीप कुमार भाजपा, 15- प्रशांत मेहरा कांग्रेस, 16- सुभाष सांखला कांग्रेस 17- पूनम कांग्रेस, 18- अनीता मित्तल भाजपा, 19- शंभू साहू भाजपा, 20- प्रदीप राठौड़ निर्दलीय। चुनाव में कुल 20 सीटों में से भाजपा को 10, कांग्रेस को 8 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली हैं।

    14:07 (IST)19 Nov 2019
    भीनमाल निकाय के 40 वार्डों का हाल जानिए

    भीनमाल निकाय के चालीस वार्डों में 18 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस भी 14 वार्ड जीतने में कामयाब रही है। इसी बीच निर्दलीय 8 उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

    13:51 (IST)19 Nov 2019
    बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा और चित्तौड़गढ सहित कई जगह कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

    निकाय चुनावों में कांग्रेस ने तेजी से बढ़त बनाई है. अब और बोर्ड पार्टी के खाते में जाने तय हो गए हैं। बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ, बाड़मेर, रावतभाटा और हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।

    13:18 (IST)19 Nov 2019
    मकराना में बीजेपी की करारी हार, 3 वार्डों पर सिमटी

    मकराना में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर 55 वार्डों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने 35 पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी सिर्फ 3 पर सिमट कर रह गई है। निर्दलियों ने भी यहां पर चौंकाया है। निर्दलियों के खाते में 17 वार्ड आए हैं। ऐसे में यहां पर भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।

    12:35 (IST)19 Nov 2019
    28 निकायों के नतीजे आए, 17 पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा 6 पर सिमटी

    राजस्‍थान निकाय चुनावों में 49 निकायों में से अब तक 28 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 17 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है, वहीं 6 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस लगातार परिणामों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं कुछ इलाकों में निर्दलियों व अन्य ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है। खासकर भरतपुर में 65 वार्डों में से 22 सीटों पर बीजेपी, 18 पर कांग्रेस और 25 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है।

    12:27 (IST)19 Nov 2019
    बालोतरा निकाय से भाजपा को अच्छी खबर

    बालोतरा से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। पार्टी ने 45 वार्डो में से 25 वार्डो पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस 16 वार्ड जीतने में कामयाब रही। इसी बीच 4 निर्दलीयों ने भी जीत हासिल की है।

    12:08 (IST)19 Nov 2019
    भरतपुर में 65 वार्डों के नतीजे घोषित

    भरतपुर के कुल 65 वार्डों में से भाजपा ने 22 कांग्रेस ने 18, बसपा ने तीन, निर्दलीय 20 और एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है।

    12:06 (IST)19 Nov 2019
    अलवर के चुनाव नतीजे घोषित

    अलवर निकाय के 65 वार्डों के नतीजों घोषित हो गए हैं। यहां भाजपा ने 27 वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 20 वार्डों पर जीतने पर कामयाब रही। इसी तरह 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे। आकंड़ों पर गौर कर तो किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। किसी भी पार्टी को अपना बोर्ड बनाने के लिए जरुरी 33 वार्डों का समर्थन जरुरी होगा।

    11:39 (IST)19 Nov 2019
    इन निकायों में आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार

    सूरतगढ़, भरतपुर, फलौदी, कैथून, बीकानेर, कोटा, डीडवाना, उदयपुर, झुंझुनूं के अधिकतर वार्डों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। इसी बीच अजमेर और पुष्कर से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। यहां से पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा को उम्मीद है कि दोनों निकायों में भाजपा अपना बोर्ड बना लेगी। सूरतगढ़ और भरतपुर में भाजपा उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    11:31 (IST)19 Nov 2019
    नाथद्वारा में भी कांग्रेस का बोर्ड

    नाथद्वारा के कुल 40 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। ऐसे में नाथद्वारा में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। यहां भाजपा ने 10 और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे।

    11:03 (IST)19 Nov 2019
    उदयपुर में भाजपा का बोर्ड बनना तय

    उदयपुर में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। यहां के कुल 70 वार्डों में से भाजपा ने 55 सीटों पर जीती हासिल की है। 14 सीटों पर कांग्रेस ने हासिल की है। ऐसे में उदयपुर से भाजपा का लगातार छठी बार बोर्ड बनेगा।

    10:43 (IST)19 Nov 2019
    राजस्थान चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया

    राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती परिणाम कांग्रेस के पक्ष में जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि जनता अब बहुत समझदार हो गई है। लोग नापतोल कर वोट देते हैं। जैसे लोगों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक और हरियाणा में समझदारी से वोट दिया। सीएम आगे कहा कि जनता निश्चित रहे, सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    10:22 (IST)19 Nov 2019
    पिलानी नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

    पिलानी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।

    10:17 (IST)19 Nov 2019
    बीकानेर का ताजा हाल जानिए

    बीकानेर नगर के 80 वार्डों में कांग्रेस ने 38, भाजपा ने 28 और 14 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसी बीच वोटिंग में मशीन में दिक्कत के चलते कई सीटों पर मतगणना रोक दी गई है।

    10:13 (IST)19 Nov 2019
    नसीराबाद निकाय चुनाव का हाल जानिए

    वार्ड 16 से कांग्रेस के सुभाष सांखला जीते
    वार्ड 17 से कांग्रेस की पूनम जीतीं
    वार्ड 18 से भाजपा की अनिता मित्तल जीतीं
    वार्ड 19 से भाजपा के शंभू साहू जीते
    वार्ड 19 से निर्दलीय प्रदीप सिंह राठौड़ विजय चुनाव जीते।

    10:08 (IST)19 Nov 2019
    हनुमानगढ़ के नगरपरिषद चुनाव नतीजे जानिए

    अभी तक आए शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। कुल 60 वार्डों में से कांग्रेस के 15, भाजपा के 9 ने जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को बोर्ड बनाने के लिए 31 सीटें जीतना जारूर होगा।

    10:02 (IST)19 Nov 2019
    नगर पालिका मांगरोल के चुनाव परिणाम जानिए

    वार्ड 1 कांग्रेस के कौशल सुमन
    वार्ड 2 कांग्रेस की ममता सुमन
    वार्ड 7 कांग्रेस के अख्तर हुसैन
    वार्ड 8 कांग्रेस के अशफाक
    वार्ड 5 कांग्रेस के हेमंत यादव
    वार्ड 13 मोहम्मद अशफाक ने जीत दर्ज की है। अभी तक भाजपा 8 जगह और कांग्रेस 6 और निर्दलीयों ने एक सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

    09:47 (IST)19 Nov 2019
    दौसा: महुवा नगर पालिका चुनाव परिणाम

    25 में से 22 वार्डों के जारी हुए परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें 10 वार्डों पर निर्दलिय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 5 भाजपा और 7 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

    09:39 (IST)19 Nov 2019
    महवा: दौसा नगरपालिका चुनाव

    वार्ड-6 से भाजपा की शीला जीती
    वार्ड- 7 से निर्दलीय विजयकुमार जीते
    वार्ड- 8 से निर्दलीय राधाकिशन जीते
    वार्ड-9 से कांग्रेस की नर्बदा जीती
    वार्ड- 10 से कांग्रेस की संतोष जीती

    09:38 (IST)19 Nov 2019
    जैसलमेर निकाय चुनाव का परिणाम जानिए

    वार्ड 10 - -बीजेपी - गिरधर सिंह
    वार्ड 11 - निर्दलीय - देवी सिंह
    वार्ड 12 - बीजेपी - शांति
    वार्ड 13 - कांग्रेस - कमलेश छंगाणी
    वार्ड 14 -बीजेपी- गोमती देवी
    वार्ड 15 -बीजेपी - सरला शर्मा
    वार्ड 16 -बीजेपी - सीमा गोपा ने जीत दर्ज की है।

    09:34 (IST)19 Nov 2019
    बालोतरा नगरपरिषद में भाजपा को बढ़त, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    वार्ड 1 - भाजपा - नमिता
    वार्ड 2 - कांग्रेस- पीराराम
    वार्ड 3 - बीजेपी - नगराज
    वार्ड 4 - भाजपा - पुष्पराज
    वार्ड 5 - भाजपा - हनुमान प्रसाद
    बता दें कि पहले राउंड में 10 में आठ वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है।

    09:30 (IST)19 Nov 2019
    डीडवाना का चुनाव परिणाम जानिए, इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

    नंदू श्री-कांग्रेस
    गुलशेर - निर्दलीय
    बाबू खान - कांग्रेस,
    इरफान - कांग्रेस
    इमरान - कांग्रेस,
    गंगा देवी - कांग्रेस
    मुन्नी देवी - कांग्रेस
    विमला देवी - कांग्रेस
    गुलशन बानो -निर्दलीय
    और कांग्रेस के ही इदरीश चुनाव जीते

    09:20 (IST)19 Nov 2019
    टोंक नगर परिषद चुनाव नतीजे जानिए

    वार्ड 44 से निर्दलीय आसीफ खान जीते। वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशिल बंसल जीते। वार्ड 45 से भाजपा का खुला खाता। जिलाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी गणेश माहूर जीते। वार्ड 42 से भाजपा प्रत्याशी पंकज जीते।

    08:57 (IST)19 Nov 2019
    महवा नगरपालिका चुनाव के चुनाव परिणाम जानिए

    वार्ड-1 से निर्दलीय सद्दाम जीते। वार्ड- 2 से कांग्रेस की मुरादनबनो जीतीं। वार्ड- 3 से निर्दलीय शीला देवी जीतीं। वार्ड- 4 बीजेपी के ओमप्रकाश शर्मा जीते और वार्ड- 5 कांग्रेस की सबाना जीतीं।

    08:53 (IST)19 Nov 2019
    सिरोही नगर परिषद का चुनाव परिणाम जानिए

    सिरोही नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से पिंकी रावल ने जीत की है। वार्ड नंबर दो मन्नू मेवाड़ा जीत दर्ज की है। इसी तरह वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस के जितेंद्र एरन, वार्ड नंबर चार से कस्तु देवी और वार्ड नंबर पांच से माऊ हुसैन ने जीत दर्ज की है।

    08:50 (IST)19 Nov 2019
    इन सीटों का हाल भी जानिए

    टोंक नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस उम्मीदवार विकास लोदी ने जीत दर्ज की है। श्रीगंगानगर नगर निकाय के वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के कृष्ण सियाग ने जीत दर्ज की है।

    08:48 (IST)19 Nov 2019
    कैथून नगर पालिका चुनाव परिणाम जानिए

    वार्ड नं 1 भाजपा के संदीप की जीते।
    वार्ड नं 2 से कांग्रेस के साजिद परवेज जीते।
    वार्ड नं 3 से कांग्रेस की सफिकन की जीतीं।
    वार्ड नं 4 से कांग्रेस जफर हुसैन जीते।
    और वार्ड नं 5 से कांग्रेस की परजाना बानो ने जीत दर्ज की है।

    08:44 (IST)19 Nov 2019
    जैसलमेर निकाय चुनाव का परिणाम जानिए

    वार्ड 1 - कांग्रेस के निर्मल पुरोहित जीते
    वार्ड 2 - बीजेपी के खींवराज जीते
    वार्ड 3 - बीजेपी के चरण सिंह जीते
    वार्ड 4- कांग्रेस के खींव सिंह जीते
    वार्ड 5 - बीजेपी के पुरखाराम जीते
    वार्ड 6 - बीजेपी के मोतीलाल जीते
    वार्ड 7- बीजेपी के अशोक राम जीते
    वार्ड 8 - निर्दलीय सकीना जीतीं
    वार्ड 9 - कांग्रेस के प्रकाश चुनाव जीत गए हैं।