राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए अशोभनीय शब्द इस्तेमाल करके नया विवाद पैदा कर दिया। कटारिया के भाषण के बाद उन पर कांग्रेस ने निशाना साधा। हालांकि, बाद में कटारिया ने अपने भाषण में मनमोहन सिंह के लिए अशोभनीय शब्द इस्तेमाल करने को लेकर माफी मांगी है।

Read Also: मोदी राज से अच्छा मनमोहन सरकार में था अर्थव्यवस्था का हाल

राजस्थान के चूरू जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कटारिया ने कहा, ‘देश का प्रधानमंत्री पहले मनमोहन सिंह जब अमेरिका में उतरता था तो सा** को रिसिव करने के लिए ऐरा-गेरा नथु खेरा मंत्री जा करके एयरपोर्ट से लेकर आता था। लेकिन अब हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री जब जाता है तो ओबामा खुद उठकर जाता है, उन्हें रिसिव करने।’ जब कटारिया भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उस वक्त हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही छह मंत्री भी वहां मौजूद थे।

Read Also: अमेरिकी कांग्रेस में मनमोहन से 510 शब्‍द कम बोले पीएम मोदी, 2008 में जिस डील का किया विरोध, उसी के गाए गुण

बाद में कटारिया ने टि्वटर पर खेद जताते हुए कहा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के खिलाफ कुछ दुर्भावनापूर्वक भाषण में नहीं कहा है। किसी को बुरा लगा हो तो खेद प्रकट करता हूं।’

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कटारिया के भाषण को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए और उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह ने कटारिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व पीएम के लिए अशोभनीय शब्द इस्तेमाल करने पर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस मामले पर राज्य की सीएम वसुंधरा राजे से सफाई मांगी है।

Read Also: राजस्‍थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व PM मनमोहन सिंह के लिए किया अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल