विनेश फोगाट, एक ऐसा नाम जो काफी समय से चर्चा में रहा है। इस समय उन्होंने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में 50 किग्रा कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई हैं। उनके फाइनल में पहुंचने के बाद भारत के खाते में पदक पक्का हो गया है। उनकी जीत का जश्न देश के हर व्यक्ति ने मनाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विनेश फोगाट की जीत पर उनको बधाई दी। राहुल ने बधाई के साथ ही पीएम मोदी का नाम लिए बिना ही तंज कसा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है। आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।’

राहुल गांधी का इशारा केंद्र की मोदी सरकार की ओर था। बीते साल विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता साक्षा मलिक, बजरंग पुनिया समेत कई खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन सभी खिलाड़ियों की का आरोपा था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह ने महिला खिलाड़ियों का शोषण किया है। इस को लेकर सभी खिलाड़ियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक धरना भी दिया।

आंदोलन के समय सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से भी बृजभूषण शरण के खिलाफ गुहार लगाई थी। लेकिन उस समय पीएम ने इसको अनदेखा कर दिया था। जिसको लेकर उस समय विपक्ष इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर रही थी। वहीं अब जब विनेश पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई हैं तो कांग्रेस पीएम मोदी पर तंज कस रही है।

विनेश कर रही थीं आंदोलन की अगुवाई

खिलाड़ियों के विरोध के बाद जब कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया तब जाकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जिसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उस पूरे आंदोलन की अगुवाई विनेश फोगाट ही कर रही थीं। उस दौरान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित भी बताया जा रहा था।

बृजभूषण शरण सिंह यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं। इसके साथ ही वह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी थे। वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा से उनके बेटे करण भूषण सिंह सांसद हैं।