Rahul Gandhi in Parliament: देश की संसद आज एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के चलते ठप रही। इस मौके पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (LOP Rahul Gandhi) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (LS Speaker Om Birla) से मुलाकात की और उनसे अपने खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को संसद की कार्यवाही (Parliamentry Proceedings) से हटाने की मांग की। इस दौरान राहुल ने एक बार फिर BJP और केंद्र सरकार पर अडानी मुद्दे (Gautam Adani Controversy) को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि मैंने स्पीकर से मुलाकात की। मैंने उनसे कहा कि मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को हटाया जाना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि वे इस पर गौर करेंगे।

आज की बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने 13 दिसंबर को बहस की उठाई मांग

राहुल गांधी ने पत्रकारों को धमकी दी कि हमारा उद्देश्य है कि सदन चलना चाहिए और सदन में चर्चा होनी चाहिए। चाहे वे मेरे बारे में कुछ भी कहें, हम 13 दिसंबर को बहस चाहते हैं। वे अडानी पर चर्चा नहीं चाहते। अंत में, हम इसे नहीं छोड़ेंगे। वे हम पर आरोप लगाते रहेंगे लेकिन सदन चलना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले 5 दिसंबर को गोड्डा से BJP के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा ने राहुल गांधी और हंगेरियन-अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस के बीच संबंधों का आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही विपक्षी दल और खासकर कांग्रेस सत्ता पक्ष पर हमलावर है।

इंडिया गठबंधन में क्या अकेले पड़ गए हैं राहुल गांधी?

निशिकांत दुबे लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं अगले दिन लोकसभा में निशिकांत दुबे ने जॉर्ज सोरोस और वैश्विक खोजी समाचार नेटवर्क OCCRP (संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना) का मुद्दा उठाया। दुबे ने कहा कि कांग्रेस का हाथ, सोरोस के साथ है। कांग्रेस के OCCRP से संबंध हैं, जिसे सारा धन अमेरिकी सरकार और जॉर्ज सोरोस से मिलता है।

कांग्रेस ने किया था खूब हंगामा

निशिकांत दुबे ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जॉर्ज सोरोस से पैसे लिए थे? निशिकांत दुबे के बयान पर काफी हंगामा हुआ था और कांग्रेस सांसद विरोध के तौर पर वेल में आ गए थे। इसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। कांग्रेस सदस्यों ने निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन संबंधी नोटिस की स्थिति जानने की मांग की। राहुल गांधी से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।