Priyanka Gandhi in Lok Sabha: ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में बहस जारी है। आज वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में बहस के दौरान सरकार पर पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि आखिर पहलगाम में छुट्टियां मनाने गए लोगों की सुरक्षा करने वाला कोई क्यों नहीं था। उन्होंने आतंकी हमले की जिम्मेदारी को लेकर कहा कि किसी का इस्तीफा क्यों नहीं हुआ? अपने भाषण में प्रियंका गांधी का निशाना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह पर था।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 2008 में आतंकी हमला हुआ। राज्य के चीफ मिनिस्टर का इस्तीफा हुआ। देश के गृहमंत्री ने इस्तीफा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या इस सरकार में किसी का इस्तीफा हुआ? प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या सेना प्रमुख, क्या इंटेलीजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा छोड़िए, जिम्मेदारी तक नहीं ली?
Parliament Session Updates | आज की बड़ी खबरें
रक्षामंत्री और गृहमंत्री पर उठाए सवाल?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इतिहास की बात आप करिए, मैं वर्तमान की बात करूंगी। 11 साल से सत्ता में आप हो। कल मैं देख रही थी, जब गौरव गोगोई ने जिम्मेदारी की बात कही, राजनाथ सिंह सिर हिला रहे थे लेकिन गृह मंत्री हंस रहे थे। इन्होंने कल कहा कि मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने कुछ नहीं किया। जब घटना चल रही थी, तभी तीन आतंकियों को मार दिया गया था और एक बचा था जिसे पकड़ा गया और बाद में फांसी दी गई।
कहां है हाजी पीर? लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने किया जिक्र, भारत को इसके न होने से क्या नुकसान
प्रियंका गांधी ने कही इस्तीफे की कही बात
प्रियंका गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया। राजनाथ जी उरी-पुलवामा के समय गृह मंत्री थे, आज वह रक्षा मंत्री हैं। अमित शाह के समय मणिपुर जल रहा है, दिल्ली दंगे हुए, पहलगाम हुआ और आज भी वह गृह मंत्री हैं, क्यों? देश जानना चाहता है।
PAK के पास शरण में आने के सिवाए कोई विकल्प नहीं था, शाह का बड़ा हमला; जानिए बड़ी बातें
‘हम सरकार के साथ खड़े हैं’
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पहलगाम हमला हुआ, सब एकजुट होकर खड़े हो गए। दोबारा होगा तो दोबारा भी खड़े हो जाएंगे। देश पर हमला होगा तो हम सब सरकार के साथ खड़े हो जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी, लेकिन श्रेय प्रधानमंत्री जी चाहते हैं। सही भी है क्षेय लीजिए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि आजादी अहिंसा के आंदोलन से मिली, लेकिन 1948 में पाकिस्तान की ओर से हुई पहली घुसपैठ से अब तक हमारी अखंडता को अक्षुण्ण रखने में सेना का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने तमाम पहलू गिना दिए, इतिहास का पाठ भी पढ़ा दिया, लेकिन एक बात रह गई। पहलगाम में हमला कैसे हुआ, क्यों हुआ? ये सवाल अब भी खटक रहा है।
‘दिल्ली के लोगों ने कोविड के दौरान यहां घर खरीदा, अब कर रहे दुरुपयोग…’, गोवा के पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात