President Droupadi Murmu Parliament Speech News in Hindi: लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण आज की सुर्खियों में हैं। लोकसभा का सत्र शुरू होने के बाद परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति नई सरकार का स्वागत करती हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हैं। इससे पहले स्पीकर पद के लिए ओम बिरला एक बार फिर चुन लिए गए हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार कर दिया है। यह बहिष्कार सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है। आप का कहना है कि सीबीआई बीजेपी की शाखा की तरह काम कर रही है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आपाताकल संविधान पर एक सबसे बड़ा हमला था।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण के दौरान कहा कि सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता आवश्यक है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें – यह सुनिश्चित करने के लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत इस इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहा है कि एक भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। सरकारी योजनाओं की वजह से ही पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं… मेरी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों के लिए किफायती और स्वदेशी सहायक उपकरण विकसित कर रही है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश के गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सशक्त होंगे। इसलिए मेरी सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार पूर्वोत्तर में शांति लाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में कई पुराने मुद्दों का समाधान किया गया है, कई समझौते किए गए हैं और तेजी से प्रगति के बाद अशांत क्षेत्रों में AFSPA को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बजट आवंटन में 4 गुना से अधिक की वृद्धि की है। सरकार एक्ट ईस्ट नीति के तहत इस क्षेत्र को रणनीतिक प्रवेशद्वार बनाने के लिए काम कर रही है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने खरीफ फसलों के MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। आज का भारत अपनी मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को एकीकृत कर रही है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को ट्रांसफर की जा चुकी है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।”
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.
President Droupadi Murmu Speech LIVE: आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी गवाह बनेगी।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।”
President Droupadi Murmu Speech LIVE: सफल चुनाव के लिए राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग और देश के लोगों को बधाई दी और आभार भी जताया।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: सभी सांसदों का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाषण शुरू किया है।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए लोकसभा पहुंचीं।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “देखते हैं कि वे क्या नए कार्यक्रम देने जा रहे हैं और पिछले साल और उससे पहले उन्होंने कितने कार्यक्रम लागू किए। हम इस साल कम से कम एक अच्छे भाषण की उम्मीद कर रहे हैं। यह सरकारी भाषण नहीं होना चाहिए, यह राष्ट्रपति का अभिभाषण होना चाहिए।”
President Droupadi Murmu Speech LIVE: राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
President Droupadi Murmu Speech LIVE: संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह परंपरा है और ऐसा हर बार होता है। हम राष्ट्रपति को सुनते हैं। यह दरअसल सरकार का भाषण होता है।