Chhattisgarh CM Oath Ceremony LIVE Updates News in Hindi: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम बन गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि समारोह में मौजूद रहे।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com

16:07 (IST) 13 Dec 2023
Chhattisgarh CM Oath Ceremony Live: विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

बीजेपी नेता विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलवाई। समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

16:06 (IST) 13 Dec 2023
Chhattisgarh CM Oath Ceremony Live: अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

बीजेपी नेता अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलवाई। समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

16:02 (IST) 13 Dec 2023
Chhattisgarh CM Oath Ceremony Live: विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय ने शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलवाई। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं।

14:01 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: रमन सिंह का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में नई सरकार पर बीजेपी नेता और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा, ”यहां एक शानदार नई टीम बनी है। हमारे घोषणा पत्र में मोदी जी की गारंटी के साथ लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया और हमें अच्छा परिणाम मिला। मैं विष्णु को बधाई देता हूं जिनके पास वर्षों का अनुभव है। केंद्रीय मंत्री और कई अन्य पदों पर रहे हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी है। मुझे उम्मीद है कि घोषणापत्र में दी गई सभी गारंटी पूरी होंगी।”

13:00 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: छत्तीसगढ़ के मनोनीत सीएम की पत्नी का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं।”

12:58 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: दीया कुमारी का बड़ा बयान

राजस्थान की मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ अपराध हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा की टीमें उन स्थानों पर पहुंची थीं जहां ऐसी घटनाएं हुई थीं। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सभी प्रयास किए थे लेकिन कांग्रेस गहरी नींद में थी। अब ये हमारी प्राथमिकता होगी, ये हमारे ‘संकल्प पत्र’ में भी स्पष्ट है।”

11:45 (IST) 13 Dec 2023
MP CM Oath Ceremony Live: राजेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

11:44 (IST) 13 Dec 2023
MP CM Oath Ceremony Live: जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

11:42 (IST) 13 Dec 2023
MP CM Oath Ceremony Live: मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

11:15 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर भावी सीएम मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

11:09 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव से मुलाकात की।

11:00 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे भोपाल

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी मध्य प्रदेश में भावी सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने भोपाल पहुंचने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।

10:42 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: नितिन गडकरी भोपाल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।

10:33 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: भूपेंद्र पटेल भोपाल पहुंचे

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और मनोनीत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।

10:32 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: शिवराज सिंह ने कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव) राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

09:36 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: पीएम मोदी एमपी के दिल में- जगदीश देवड़ा

मध्य प्रदेश के मनोनीत डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा, “पीएम मोदी एमपी के दिल में हैं और एमपी पीएम मोदी के दिल में है। बीजेपी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने में सक्षम है। यह केवल इसी पार्टी में हो सकता है।”

09:35 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: पीएम मोदी ने शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात

संसद पर हुए हमले के 22 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ संसद भवन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

09:34 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ लेने से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा, “मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं।”

09:32 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

संसद पर हुए हमले के 22 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य नेताओं ने संसद भवन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

08:08 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: भजनलाल राजस्थान की जरूरतों को समझते हैं- नितिन पटेल

भजनलाल शर्मा को राजस्थान का अगला सीएम चुने जाने पर प्रदेश सह प्रभारी नितिन पटेल ने कहा, ”भजनलाल शर्मा पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता है। उनके पास काफी अनुभव है। राजस्थान की जनता उन्हें बहुत अच्छे से जानती है। वह राजस्थान की जरूरतों को समझते हैं और जानते हैं कि राज्य के विकास के लिए क्या करना है?

07:50 (IST) 13 Dec 2023
Political Live News: सुबह 11:30 बजे CM पद की शपथ लेंगे मोहन यादव

मध्य प्रदेश में सुबह 11:30 बजे मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ देंगे। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने शपथ ली तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय ने शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।