PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष का एक दिन पहले ऑपरेशन कर पेसमेकर लगाया था।
खड़गे (83) को मंगलवार को बेंगलुरु के एम.एस. रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उनकी सर्जरी हुई। उनके पुत्र प्रियंक खड़गे ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके स्वस्थ्य रहने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”
यह भी पढ़ें- आरएसएस के 100 साल: पटेल की सराहना, नेहरू की असहमति और संघ पर कांग्रेस का असर
कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने सर्जरी के सफल होने की पुष्टि करते हुए इसे “छोटा और मामूली” बताया। साथ ही कहा कि खड़गे 3 अक्टूबर से काम पर लौट आएंगे और अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने शुभचिंतकों को उनकी चिंता और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
साल 2022 में खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। खड़गे के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो वह काफी लंबा रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: अब स्मारक संरक्षण में ASI के साथ निजी क्षेत्र भी शामिल, विरासत नीति में पहली बार बड़ा बदलाव