PM Narendra Modi Address to UN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  UNECOSOC (United Nations Economic and Social Council) के हाई लेवल सेग्मेंट वाले सत्र को संबोधित किया। खास बात यह रही कि यह संबोधन यूनाइटेड नेशंस की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर हुआ। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान यूएन के पुनर्गठन की मांग उठाई। पीएम ने कहा कि आज जब हम यूएन का 75वां साल मना रहे हैं, तब हमें इसके वैश्विक बहुपक्षीय सिस्टम को बदलने की शपथ लेनी चाहिए। पीएम ने कहा कि यूएन की प्रासंगिकता और इसका प्रभाव बढ़ाने के साथ इसे नई तरह के मानव-केंद्रित वैश्विकरण का आधार बनाना जरूरी होगा। यूएन दूसरे विश्व युद्ध के आवेश के बाद पैदा हुआ था। अब एक महामारी के आवेश के बाद हमें फिर इसमें सुधार का मौका मिला है।

पीएम ने कहा कि 2022 तक देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हाउसिंग फॉर ऑल के योजना के तहत सभी भारतवासियों के सिर के ऊपर छत होगी। चाहे भूकंप, चक्रवात, इबोला संकट या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। कोरोना के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों में चिकित्सा और अन्य सहायता उपलब्ध करवाई है।

वर्चुअल भाषण के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ समापन सत्र में संबोधित किया। दरअसल, दो साल के लिए भारत सिक्योरिटी काउंसिल का अस्‍थायी सदस्‍य बना है। देश के समर्थन में 192 में से 184 वोट पड़े थे। वहीं, इंडिया का बीता कार्यकाल एक जनवरी, 2021 को खत्‍म होना था। बता दें कि USA, UK, फ्रांस, रूस और चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं, जबकि 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं, जिसमें आधे हर साल दो वर्ष के लिए चुने जाते हैं।

Live Blog

12:44 (IST)18 Jul 2020
राम मंदिर निर्माण का उद्घाटन करने अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी?

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु करने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज एक अहम बैठक करने जा रहा है। ट्रस्ट आज भूमि पूजन की तारीख पर फैसला कर सकता है। इस बीच निर्माण कार्य के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी के अयोध्या जाने पर अभी कोई जानकारी नहीं है। यह साफ नहीं है कि पीएम कोरोना के बीच मंदिर निर्माण कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं। हालांकि, भूमि पूजन के लिए अगस्त का महीना तय किया गया है। तारीख का निर्णय आज हो सकता है।

11:49 (IST)18 Jul 2020
पीएम ने 2025 तक भारत से टीबी खत्म करने की बात कही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन के कार्यक्रम में दिए भाषण में कहा कि कोरोना से लड़ाई के दौरा हमारे आधारभूत हेल्थकेयर सिस्टम ने यह सुनिश्चित किया कि दुनियाभर में हमारा रिकवरी रेट बेहतर रहे। पीएम ने कहा कि भारत 2025 तक टीबी जैसी घातक बीमारी को भी मिटाने की राह पर चल रहा है।

10:45 (IST)18 Jul 2020
मोदी के बाद बोले चीनी विदेश मंत्री- विवाद सुलझाने में बातचीत जरूरी, किसी देश के आंतरिक मुद्दों पर दखल नहीं देना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यूएन को संबोधित किए जाने के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपनी बात रखी। भारत से उलट चीन की तरफ से कहा गया कि यूएन के सिस्टम को बदलने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। उन्होंने इसे संरक्षित करने की बात कही। साथ ही कहा कि इसे एकतरफ से बदलने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं की जानी चाहिए। वांग का यह हमला अमेरिका की ओर माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को अपने विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का सहारा लेना चाहिए, न कि सीधे उस पर प्रतिबंधों और डराने की कोशिशों की जानी चाहिए। वंग ने कहा कि ऐसी ताकतों को दूसरे देशों के आंतरिक मुद्दों में भी नहीं घुसना चाहिए।

09:52 (IST)18 Jul 2020
पहले भी यूएन के पुनर्गठन पर आवाज बुलंद कर चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूएन के पुनर्गठन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसे नई तरह से गठित किए जाने की जरूरत है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पीएम ने इस पर अपनी आवाज बुलंद की है। एक साल पहले ही पीएम ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कुछ देश यूएन को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं, न कि एक ऐसे संस्थान के तौर पर जो विवाद सुलझाए।

08:47 (IST)18 Jul 2020
भारत ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर भी की है विश्व की मदद

पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूएन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलवायु परिवर्तन पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूले हैं। हमने कार्बन उत्सर्जन रोकने में बहुत बड़ा काम किया है। 450 गीगावाट रिन्युएबल ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए हमने सबसे बड़ा अभियान चलाया है। भूकंप हों, तूफान हों, इबोला हो या कोई भी मानव जनित या प्राकृतिक परेशानी हो, भारत ने हमेशा दूसरों की मदद की है।

07:47 (IST)18 Jul 2020
भारत सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में निभा रहा अहम भूमिकाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यूएन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज अपने घरेलू प्रयासों के माध्यम से, हम फिर से एजेंडा 2030 और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हम उनके सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में अन्य विकासशील देशों का भी समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय थे। ECOSOC के एजेंडे को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया।

21:58 (IST)17 Jul 2020
600,000 गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करने पर 150वीं गांधी जयंती मनाई

हमारे 600,000 गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

21:13 (IST)17 Jul 2020
हमें यह अवसर नहीं गंवाना चाहिए: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मूल रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के उपद्रवों से पैदा हुआ था। आज महामारी के प्रकोप ने इसके पुनर्जन्म और सुधार के नए अवसर प्रदान किए हैं। आइए हम यह मौका न गंवाएं।

20:54 (IST)17 Jul 2020
भारत ने तेजी व एकजुटता से दिया जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे भूकंप, चक्रवात, इबोला संकट या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। कोरोना के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों में चिकित्सा और अन्य सहायता उपलब्ध करवाई है।

20:53 (IST)17 Jul 2020
यहां सुन सकते हैं पीएम मोदी का पूरा संबोधन
20:51 (IST)17 Jul 2020
विषम परिस्थितियों में भारत ने तेजी और एकजुटता से दिया जवाब: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे भूकंप, चक्रवात, इबोला संकट या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। कोरोना के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों में चिकित्सा और अन्य सहायता उपलब्ध करवाई है

20:43 (IST)17 Jul 2020
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीय के पास होगा घर: PM Modi

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि 2022 तक देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हाउसिंग फॉर ऑल के योजना के तहत सभी भारतवासियों के सिर के ऊपर छत होगी।

20:36 (IST)17 Jul 2020
ECOSOC के एजेंडे में भारत का भी योगदान: PM

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि शुरुआत से ही, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय थे। ECOSOC के एजेंडे को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया।

20:10 (IST)17 Jul 2020
क्या है UNECOSOC (United Nations Economic and Social Council)

आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी), संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के छह प्रमुख अंगों में से एक, यूएन द्वारा किए गए आर्थिक, सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक गतिविधियों की दिशा और समन्वय का काम करता है।  ECOSOC की स्थापना संयुक्त राष्ट्र चार्टर (1945) द्वारा की गई थी, जिसे 1965 और 1974 में संशोधित कर सदस्यों की संख्या 18 से बढ़ाकर 54 की गई थी। ECOSOC की सदस्यता भौगोलिक प्रतिनिधित्व पर आधारित है।

19:46 (IST)17 Jul 2020
UNSC में मिली जीत के बाद पीएम मोदी का पहला भाषण

र्चुअल भाषण के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ समापन सत्र में बोलेंगे। पिछले महीने UNSC में मिली भारत को जीत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएन में यह पहला भाषण है।

19:33 (IST)17 Jul 2020
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का 75वां साल

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75वें साल के मौके पर संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्तूबर 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी। इस साल 24 अक्तूबर को इस अंतरराष्ट्रीय संगठन को 75 साल पूरे हो जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र के कार्यशैली और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होगी।