NRC विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर पटलवार किया। उन्होंने कहा है कि राहुल बाबा (पूर्व Congress चीफ राहुल गांधी) कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रहे हो (मोदी सरकार)? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे, क्या खाएंगे? क्यों आपको चचेरे भाई लगते हैं क्या? 2024 से पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम बीजेपी सरकार करने वाली है।
सोमवार को झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री ने झारखंडवासियों ने इस विस चुनाव मे अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जनता के वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या फिर नक्सलवाद के।
शाह ने आगे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को बीते 55 साल में क्षेत्र में उनकी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा देने की चुनौती दी। दरअसल, गांधी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड में ही उस दौरान थे।
#WATCH Home Min Amit Shah: Ye Rahul baba kehte hain ki NRC kyun la rahe ho?Ghuspetiyon ko kyun nikal rahe ho? Kahan jaenge,kya kahenge? Kyun bhai aapke chachere bhai lagte hain kya? 2024 ke pehle desh se ek-ek ghuspetiyon ko chun-chun kar nikalne ka kaam BJP sarkar karne wali hai pic.twitter.com/jEY2bqpJpQ
— ANI (@ANI) December 2, 2019
ताजा मामले में शाह आगे बोले, ‘‘राहुल आज झारखंड में हैं। उनकी पार्टी ने 55 वर्ष में क्या विकास कार्य किए, वह उनका ब्यौरा दें, हमारे पास अपने पांच साल का लेखाजोखा है।’’
झारखंड चुनाव प्रचार में शाह का मंदिर कार्ड- अयोध्या में बनेगा आकाश को छूने वाला भव्य मंदिर
विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आदिवासियों का फायदा उठाने वाली, करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली और चुनाव के टिकट बेचने-खरीदने वाली पार्टियां झारखंड के विकास के लिए कभी काम नहीं कर सकतीं।
उनके मुताबिक, ‘‘आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।’’ झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। चक्रधरपुर में मतदान सात दिसंबर को दूसरे चरण में होगा।
‘जहां BJP सरकार बनती है, लोग धर्म-विचारधारा के नाम पर कुचले जाते हैं’: पूर्व INC चीफ राहुल गांधी का आरोप है कि जहां बीजेपी सरकार बनती है, वहां लोग धर्म, विचारधारा व संस्कृति के नाम पर कुचले और दबाए जाते हैं। वास्तव में केन्द्र की सरकार मोदी की सरकार नहीं है, बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार है।
झारखंड विधानसभा चुनावों में पहली चुनावी रैली में राहुल ने आगे कहा- आज झारखंड में भाजपा की सरकार जो कर रही है, चाहे वह लैंड बैंक की बात हो, चाहे वह लोगों को कुचलने की बात हो, जैसा आज यहां हो रहा है वैसा ही छत्तीसगढ़ में हो रहा था। ज्यादा समय नहीं हुआ, पिछले वर्ष वहां कांग्रेस की सरकार आयी और एक साल के अंदर कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ का चेहरा बदल दिया।
संसद में चौधरी के PM, गृहमंत्री को ‘घुसपैठिया’ कहने पर हंगामाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ कहने पर भाजपा सदस्यों ने सोमवार को संसद के निचले सदन लोकसभा में कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने इसके साथ ही यह मांग भी उठाई कि इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
इसी बीच, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ही घुसपैठिये हैं। समझा जाता है कि उन्होंने यह बात परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के संदर्भ में कही। इसी पर चौधरी ने कहा कि उनकी बात को समझे बिना तिल का ताड़ बनाया जा रहा है व उनकी नेता को घुसपैठिया कहना उचित नहीं हैं।