पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ Congress नेता मनमोहन सिंह सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराए गए। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व पीएम को रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर अस्पताल में भर्ती किया गया। खबर लिखे जाने तक उन्हें कार्डियो थोरैरिक वॉर्ड में ऱखा गया है।

उन्हें असल में क्या हुआ है, जो अस्पताल ले जाना पड़ा, इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बताया गया कि वह एम्स के Cardio-Thoracic Ward में एडमिट हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हैं।

सिंह, 87 साल के हैं। वह दिल के मरीज हैं और वह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं। 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गह (तब ब्रिटिशकालीन भारत, अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में) जन्मे सिंह पंजाब विवि, कैंब्रिज विवि और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। राजनेता के अलावा वह जाने-माने अर्थशास्त्री, अकैडमीशियन और नौकरशाह रहे हैं। सिंह पद्म विभूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Coronavirus in India LIVE Updates

वह भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने। 22 मई 2004 को वह पीएम बने थे। तब वह किसी सदन के सदस्य नहीं थे। इस मामले में वह पहले प्रधानमंत्री बने। हालांकि, वह राजनीति में काफी पहले से थे। 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री रह चुके थे। वैसे जब उन्हें यह पद दिया गया था, तब भी वह किसी सदन के सदस्य नहीं थे। बतौर वित्त मंत्री आर्थिक सुधार लागू करने में उनकी भूमिका इतिहास में दर्ज है।

मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के थोड़ी ही देर बाद भारत में ट्विटर पर #ManmohanSingh पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा, जबकि तीसरे नंबर पर #AIIMS ट्रेंड हो गया था। इसी दौरान सोशल मीडिया फैंस, फॉलोअर्स और अन्य लोग पूर्व पीएम के जल्द से जल्द ठीक होने और सलामती की दुआ करने लगे।

Former PM Manmohan Singh Health Update

पूर्व पीएम मोदी सरकार और उनकी नीतियों के कटु आलोचक हैं। खासकर आर्थिक नीतियों के। पिछले माह उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर रोक लगाने को लेकर सरकार की निंदा की थी।