New Delhi (Delhi) Election/Chunav Result 2025: देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथ आ चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का किला ढह चुका है। बीजेपी के परवेश वर्मा ने उन्हें हरा दिया है। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पूरे चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में बनी रही। दोनों कैंडिडेट्स के बीच 1170 वोटों का अंतर बताया जा रहा है।
नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस ने कद्दावर नेताओं को उतारा था। बीजेपी ने पूर्व सांसद परवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया तो वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया। परवेश वर्मा और संदीप दीक्षित ने चुनाव प्रचार के दौरान काफी जोर लगाया। अरविंद केजरीवाल 2013 से ही इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।
इस बीच ई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “आज दिल्ली के लिए अहम दिन है। आज दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी का साथ हमें मिलेगा। उनके विजन को साथ लेकर दिल्ली में बहुत अच्छे काम करने हैं।”
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | अरविंद केजरीवाल | 21561 |
बीजेपी | परवेश वर्मा | 24743 (जीते) |
कांग्रेस | संदीप दीक्षित | 4568 |
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जीत हासिल की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल मैदान में थे। अरविंद केजरीवाल को 46,758 मत मिले थे जबकि सुनील कुमार यादव को 25,061 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 3220 वोट मिले थे। केजरीवाल ने 21,697 वोटों से जीत दर्ज की थी।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | अरविंद केजरीवाल | 46,758 |
बीजेपी | सुनील यादव | 25,061 |
कांग्रेस | रोमेश सभरवाल | 3220 |
वहीं जब आम आदमी पार्टी ने 2015 में 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, तब भी यहां से अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी की नूपुर शर्मा और कांग्रेस की किरण वालिया थीं। अरविंद केजरीवाल ने 57,213 वोट हासिल किए थे जबकि भाजपा की नूपुर शर्मा को 25,630 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की किरण वालिया को 4781 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | अरविंद केजरीवाल | 57,213 |
बीजेपी | नूपुर शर्मा | 25,630 |
कांग्रेस | किरण वालिया | 4781 |