Naveen Patnaik Hospitalized: बीजू जनता दल के प्रमुख नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें राजधानी भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। 78 साल के नवीन पटनायक उम्र बढ़ने के चलते कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

बीजेडी के नेताओं ने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार रात बेचैनी की शिकायत की थी और कुछ डॉक्टर उनके आवास, नवीन निवास पर चेकअप के लिए पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते उन्हे अस्पातल में भर्ती करना पड़ा।

आज की बड़ी खबरें

जल्द जारी होगा नवीन पटनायक का हेल्थ बुलेटिन

बीजू जनता दल के एक सीनियर नेता ने कहा है कि अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री को अचानक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है और सभी लोग अस्पताल द्वारा उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन? जिन्हें NDA ने उपराष्ट्रपति पद का बनाया उम्मीदवार

पिछले महीने हुई थी सर्जरी

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मुंबई के एक अस्पताल में नवीन पटनायक ने गर्दन की हड्डी (सर्वाइकल आर्थराइटिस) की सर्जरी करवाई थी। इसके लिए नवीन पटनायक 20 जून को मुंबई गए थे, 22 जून को उनकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी की गई थी। इसके बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौटे थे।

‘हलफनामा दें या माफी मांगे’, राहुल गांधी के आरोपों पर सख्त हो गया चुनाव आयोग

24 साल तक रहे ओडिशा के मुख्यमंत्री

नवीन पटनायक के बारे में बता दें कि वे ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे सबसे ज्यादा समय तक सीएम की कुर्सी पर बने रहने वाले देश के दूसरे नेता है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पवन कुमार चामलिंग का नाम है।

नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री रहे थे। ओडिशा के 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बीजेपी ने 24 साल के बाद सत्ता से बाहर किया था।

उनका विनाश तय’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘कंस’ से कर डाली कांग्रेस की तुलना