Mulund Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के मुलुंड विधानसभा सीट पर भाजपा के मिहिर कोटेचा (MIHIR KOTECHA) ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने इस सीट पर अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी काग्रेस के उम्मीदवार राकेश शंकर शेट्टी को करीब 90 हजार से अधिक के वोटों से हराया है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा को कुल 131549 वोट मिले हैं, जबकि राकेश शंकर शेट्टी को 41517 वोट मिले हैं।

जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

मुलुंड विधानसभा सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इस सीट पर 21वें राउंड की काउंटिंग जारी है और दोपहर 2ः20 तक मिहिर कोटेचा को 123369 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के राकेश शंकर शेट्टी हैं, जिन्हें अब तक 39575 वोट मिले हैं।

80 हजार वोटों के अंतर से बनाई बढ़त

मिहिर कोटेचा 55 हजार से अधिक वोटों से आगे

भाजपा के मिहिर कोटेचा नौवें राउंट की काउंटिंग में बढ़ी बढ़त बना ली है। उन्हें दोपहर 12 बजे तक 56409 वोट मिले हैं। वही, दूसरे नंबर पर इस सीट पर कांग्रेस के राकेश शंकर शेट्टी हैं, जिन्हें 16466 वोट मिले हैं।

मुलुंड विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

मुलुंड विधानसभा सीट पर भाजपा आगे निकल गई है। इस सीट पर भाजपा के मिहिर कोटेचा 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के राकेश शंकर शेट्टी हैं।

वहीं, महाराष्ट्र की सियासत में अगला किंग कौन होगा थोड़ी ही देर में यह साफ हो जाएगा। वैसे तो राज्य की हर एक सीट अहम है, लेकिन इनमें से ही एक सीट मुलुंड विधानसभा है। जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Maharashtra Assembly Election Result LIVE Jharkhand Chunav Result LIVE

Mulund Election/Chunav Result 2024: मुलुंड विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीमिहिर कोटेचा131549
कांग्रेसराकेश शंकर शेट्टी16466
Mulund Election/Chunav Result 2024: मुलुंड विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

तीस साल से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहे मुलुंड विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा दूसरी बार भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस (महाविकास अघाड़ी) ने राकेश शंकर शेट्टी को मैदान में उतारा है।

Mulund Election/Chunav Result 2019: मुलुंड विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के चुनाव में मुलुंड सीट से बीजेपी के कोटेचा मिहिर चंद्रकात ने ( 87,253 वोट मिले) जीत हासिल की थी। जबकि मनसे प्रत्याशी हर्षला राजेश चव्हाण 29,905 वोट मिले थे। मुलुंड के विकासशील क्षेत्र और शहरीकरण के कारण मध्यम वर्ग और युवा मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर रहा है।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकोटेचा मिहिर चंद्रकात 87253
56.46%
मनसेहर्षला राजेश चव्हाण29905
19.35%
Mulund Election/Chunav Result 2019: मुलुंड विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

Mulund Election/Chunav Result 2014: मुलुंड विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा 2014 के चुनाव में भाजपा के सरदार तारा सिंह ने (93,850 वोट मिले) जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस के चरण सपरा को 28,543 वोट मिले थे।

शिवसेना का गढ़

यह सीट पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन समय के साथ यहां राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव देखने को मिले हैं। शिवसेना ने कई बार इस सीट पर जीत दर्ज की है, खासकर जब बाला साहेब ठाकरे का नेतृत्व पार्टी में प्रभावी था। शिवसेना के मजबूत संगठन और वफादार मतदाताओं की वजह से पार्टी यहां लंबे समय तक मजबूत रही।

भाजपा और शिवसेना के बीच यहां लंबे समय तक गठबंधन की राजनीति देखने को मिली, जिससे विपक्षी पार्टियों के लिए सीट पर जीत हासिल करना कठिन रहा। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी यहां अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिल पाई।

मुलुंड महाराष्ट्र का एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। मुलुंड निर्वाचन क्षेत्र मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित 26 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मुलुंड मुंबई में एक उपनगर है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे की मध्य रेलवे लाइन पर जोन रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आता है। यह मध्य रेलवे लाइन पर मुंबई उपनगरीय जिले का पहला रेलवे स्टेशन था।