Henley Passport Index ने 2024 में दुनिया की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस देश के पासपोर्ट सबसे पॉवरफुल हैं और भारत कितने नंबर पर आता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट के अनुसार, यूरोपीय देश- फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और एशिया के जापान और सिंगापुर नंबर एक स्थान पर हैं। यानी इन देशों के पासपोर्ट्स इस साल सबसे शक्तिशाली हैं, जो दुनिया भर में बिना वीजा के यात्रा करने के लिए काफी हैं।
इन पासपोर्ट्स जरिए यात्री 194 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड का आता है। यहां के नागरिकों को कुल 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। वहीं तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड शामिल हैं। यहां के लोग पासपोर्ट पर 192 देशों की यात्रा बिना वीजा लिए कर सकते हैं।
भारत के पासपोर्ट मिली 80वीं रैंकिग
अब बात करते हैं भारत की तो अपने देश का पासपोर्ट पिछली साल की 80वीं रैंकिग पर कायम है। दरअसल, भारतीय पासपोर्ट रखने लोग 62 देशो में बिना वीज़ा के एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा सबसे निचली पास्टपोर्ट की लिस्ट में पाकिस्तान (101), इराक (102), सीरिया (103) और अफगानिस्तान (104) शामिल हैं। इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश मालदीव 58 नंबर पर, चीन- 62, भूटान- 87, म्यांमार -92, श्रीलंका- 96, बांग्लादेश- 97 और नेपाल- 98 नंबर पर है।
दरअसल, हेनले एंड पार्टनर्स ने 2024 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट इसी सप्ताह जारी की है। पासपोर्ट की रैंकिंग इस आधार पर की गई है कि पासपोर्ट रखने वाला कितने देशों में बिना वीजा के जा सकता है। जैसे लिस्ट में एक नंबर के पासपोर्ट वाले देशों के लोग 194 जगहों पर बिना वीजा के जा सकते हैं। उनकी चेकिंग भी टेक्निकल रूप से आसान होती है। जबकि जो देश 104 नंबर पर रहते हैं जैसे अफ़ग़ानिस्तान वहां के लोग सिर्फ 28 देशों में ही बिना वीजा के जा सकते हैं।
इसके अलावा कनाडा और हंगरी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका 7वें स्थान पर था। यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे और पुर्तगाल का पासपोर्ट चौथे नंबर पर रहा। वहीं संयुक्त अरब अमीरात 11वें, इज़राइल 21वें और रूस 51वें स्थान पर है।
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट-
-फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर, स्पेन (स्कोर- 194)
-फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (स्कोर- 193)
-ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड (स्कोर- 192)
-बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम (स्कोर- 191)
-ग्रीस, माल्टा, स्विट्जरलैंड (स्कोर- 190)
-ऑस्ट्रेलिया, चेकिया, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड (स्कोर- 189)
-कनाडा, हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका (स्कोर- 188)
-एस्टोनिया, लिथुआनिया (स्कोर- 187)
-लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (स्कोर- 186)
-आइसलैंड (स्कोर- 185)
दुनिया के 10 सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट-
-ईरान, लेबनान, नाइजीरिया, सूडान (स्कोर- 45)
-इरिट्रिया, श्रीलंका (स्कोर- 43)
-बांग्लादेश, उत्तर कोरिया (स्कोर- 42)
-लीबिया, नेपाल, फ़िलिस्तीनी क्षेत्र (स्कोर- 40)
-सोमालिया (स्कोर- 36)
-यमन (स्कोर- 35)
-पाकिस्तान (स्कोर- 34)
-इराक (स्कोर- 31)
-सीरिया (स्कोर- 29)
-अफगानिस्तान (स्कोर- 28)