Majhawan UP upChunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज यानी 23 नवंबर को सामने आ गए हैं। इन 9 सीटों में मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली मझवां विधानसभा सीट भी शामिल है। यहां बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। BJP की सुचिस्मिता मौर्य ने सपा की ज्योति बिंद को 4922 वोटों से हराया है।

कौन-कौन था मझवां के चुनावी मैदान में?

विधानसभा चुनाव में मझवां सीट से इस बार कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि, मुख्य लड़ाई बीजेपी, सपा और बीएसपी के बीच ही रही। भाजपा ने इस सीट से सुचिस्मिता मौर्य को उतारा था। वहीं, सपा ने डॉ. ज्योति बिंद को टिकट दिया। जबकि बसपा ने दीपक तिवारी पर भरोसा जताया था।

बता दें कि इस सीट पर कुल 32 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिनके नतीजे अब सामने आ चुके हैं। मझवां विधानसभा सीट पर बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य ने 77,737 मतों के साथ सपा की डॉ. ज्योति बिंद को हरा दिया है।

मझवां सीट पर कैसे रहे विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे?

समयसपा से डॉ. ज्योति बिंदबीजेपी से सुचिस्मिता मौर्यबसपा से दीपक तिवारी
सुबह 9 बजे तक1578 (कुल वोट)3035 (कुल वोट), (1,457 वोटों से आगे)
867 (कुल वोट)
सुबह 10 बजे तक5,755 (कुल वोट)8,796 (कुल वोट), (3,041 वोटों से आगे)
2,639 (कुल वोट)
सुबह 10:30 बजे तक11,251 (कुल वोट)16,423 (कुल वोट), (5,172 वोटों से आगे)
6,303 (कुल वोट)
सुबह 11 बजे तक13,527 (कुल वोट)18,608 (कुल वोट), (5,081 वोटों से आगे)
7,339 (कुल वोट)
सुबह 11:30 बजे तक20,817 (कुल वोट)26,829 (कुल वोट), (6,012 वोटों से आगे)
10,297 (कुल वोट)
दोपहर 12 बजे तक30,136 (कुल वोट)32,908 (कुल वोट) (2,772 वोटों से आगे)
13,968 (कुल वोट)
दोपहर 1 बजे तक38,378 (कुल वोट)39,810 (कुल वोट) (1,432 वोटों से आगे)
17,133 (कुल वोट)
दोपहर 2 बजे तक51,310 (कुल वोट)551,81 (कुल वोट) (3,871 वोटों से आगे)
23,657 (कुल वोट)
शाम 4:30 बजे तक72,815 (कुल वोट)77,737 (कुल वोट) (4,922 वोटों से जीत)
34,927 (कुल वोट)

मझवां विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

2022 के विधानसभा चुनाव में ⁠बीजेपी ने गठबंधन में ये सीट निषाद पार्टी को दी थी। तब डॉ विनोद बिंद निषाद पार्टी से चुनाव जीते थे। विनोद को 1.03 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सपा के रोहित शुक्ला को महज 69,648 वोट हासिल हुए थे। तीसरे स्थान पर रही बसपा की पुष्पलता बिंद को महज 52,990 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
निषाद पार्टी डॉ विनोद बिंद1.03 लाख
सपा रोहित शुक्ला69,648
बसपा पुष्पलता बिंद52,990

UP By-Election Result 2024

मझवां विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुचिस्मिता मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद बिंद को 41,159 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

मझवां में ब्राह्मण, बिंद और दलित ये तीन वोट बैंक कुल मतदाताओं का लगभग 57% हैं। इसके बाद करीब 40% वोटर यादव, मुस्लिम, मौर्य, पटेल, पाल और भूमिहार समाज से हैं। 3% अन्य समाज के मतदाता हैं। मझवां में कुल 3,85,000 वोटर्स हैं। इनमें 72,000 बिंद, ⁠68,000 दलित, ⁠65,000 ब्राह्मण, ⁠38,000 मौर्य, ⁠28,000 मुस्लिम, 26,000 पाल, ⁠25,000 यादव, ⁠20,000 राजपूत, 16,000 पटेल वोटर्स हैं। यहां बिंद, ब्राह्मण और दलित वोट जीत हार में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। मझवां ज़्यादातर ग्रामीण क्षेत्र है।