Maharashtra Election Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य की सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में जहां एक तरफ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (एससीपी) हैं। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत होगी या फिर महाविकास अघाड़ी गठबंधन। लोकसभा चुनावों की तरह एक बार फिर एनडीए पर भारी पड़ेगा। ऐसे में अब महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच एग्जिट पोल्स में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Jharkhand Assembly Election Exit Poll Results | UP BY Election Exit Polls

पिछले चुनाव के बाद बदले थे समीकरण

5 साल के उठापटक वाले सियासी घटनाक्रम के बाद आज महाराष्ट्र की जनता अपना फैसला ईवीएम में कैद करने वाली है। वैसे तो नतीजे 23 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स नतीजों को लेकर अनुमान जता सकते हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के आंकड़े राज्य में महायुति गठबंधन के एक बार फिर सरकार में आने का अनुमान जता रहे हैं। हालांकि चुनाव का असल नतीजा शनिवार को मतगणना के साथ जनता के सामने आएगा।

आज की ताजा खबर… | Bihar Exit Poll

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आए अलग-अलग सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल्स

एजेसीमहायुतिMVAअन्य
मैट्रिज150-170110-13008-10
P-MRQ137-157126-14602-08
चाणक्य152-160130-13806-08
पीपुल्स पोल्स175-19585-11207-12
पोल डायरी122-18669-12112-29
लोकशाही रुद्र128-142125-14018-23
इलेक्टोरल एज11815020
Live Updates
19:55 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: महाराष्ट्र को लेकर टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल्स के नतीजे

महायुति- 159

महाविकास अघाड़ी- 116

अन्य- 13

19:53 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल्स में भी महायुति को बहुमत

टाइम्स नाउ जेवीसी के सर्वे के मुताबिक महायुति के बीच 159 सीटे मिलने का अनुमान जताया गया है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 116 सीटे मिलने का अनुमान है। अन्य को 13 सीटें मिल सकती है।

19:26 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: महाराष्ट्र के महापोल्स में महायुति की महाविजय के आसार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम एग्दिट पोल्स के नतीजों में महायुति को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। महापोल्स में भी महायुति को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

महायुति- 152 सीटें
महाविकास अघाड़ी- 123 सीटें
अन्य- 10 सीटें

19:16 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: पीपल्स पल्स के सर्वे में महायुति को बहुमत

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल्स के सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 175 से 195 सीटें मिल सकती है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें मिल सकती हैं।

18:55 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: चाणक्य के एग्जिट पोल्स में महायुति को बहुमत

चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति की सरकार एक बार फिर बन सकती है। इसमें महायुति को 152 से 160 और MVA को 130 से 138 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं।

18:46 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: मैट्रिज के एग्जिट पोल्स के सामने आए आंकड़े

ABP-मैट्रिज के एग्जिट पोल्स के नतीजे

ABP-मैट्रिज के एग्जिट पोल्स के नतीजों की बात करें तो इस बार दोनों गठबंधनों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है।

महायुति – 150-170 सीटें

MVA – 110-13 सीटें

अन्य – 8-10 सीटें

18:38 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: महाराष्ट्र में अन्य के खाते में जा सकती है 8-10 सीटें

ABP के हवाले से सामने आया है कि महाराष्ट्र में मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें आ सकती है।

18:37 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: मैट्रिज के सर्वे में महायुति को बहुमत

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स को लेकर मैट्रिज सर्वे एजेंसी का अनुमान है कि एग्जिट पोल में महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी को 110-130 सीटें मिल सकती हैं।

18:32 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: सट्टा बाजार का अनुमान, महाराष्ट्र में महायुति की बन सकती है सरकार

चुनाव के बीच फलौदी सट्टा बाजार में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच करीबी मुकाबला है। सट्टा बाजार महायुति को बहुमत दे रहा है। बीजेपी को 90-95 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। सट्टा बाजार शिवसेना को 40-45 सीटें दे रहा है, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 15 सीटें के आंकड़ें पर दांव लगाया गया है। महाविकास अघाड़ी को भी 125 सीटें दी जा रही हैं। फलौदी सट्टा बाजार में सीएम के तौर पर देवेंद्र फड़णवीस पहली पसंद बने हैं।

18:19 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: पिछले चुनाव में BJP बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसके नतीजे कुछ इस प्रकार है।

बीजेपी – 105

शिवसेना- 56

एनसीपी- 54

कांग्रेस- 44

18:10 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: 2019 में मुख्यमंत्री बने थे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में विपक्षी गठबंधन एनसीपी-कांग्रेस को झटका लगा था। एनसीपी ने 54 सीटें हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने महज 44 सीटें जीती थीं। हालांकि शिवसेना एनडीए से अलग हटकर एनसीपी कांग्रेस की सहयोगी बन गई थी। इसके चलते शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत सरकार बनाई थी, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे।

18:02 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: एनडीए गठबंधन ने दर्ज की थी जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की बात करें तो उस चुनाव में बीजेपी-शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 105 और शिवसेना 56 सीटें हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना बाद में एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन में चली गई थी और महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाकर सरकार बनाई थी।

17:55 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल्स के नतीजों से पहले महायुति में जोश

महाराष्ट्र में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने है। इस बीच महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है. लोग बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं, जिस तरह विकास का काम हुआ है, जिस तरह योजनाएं लाई गई हैं। लोग उत्साहित हैं। लाडली बहन योजना का असर बहुत ज्यादा है।

17:39 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: महायुति और MVA में है कांटे का मुकाबला

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े हैं, यहां सत्ता पर बैठी महायुति और विपक्षी महागठबंधन में कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। महायुति में भाजपा 149, शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एनसीपी अजित पवार 59 सीटों पर मैदान में हैं।

17:14 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: पिछली बार एग्जिट पोल्स ने लगाया था एनडीए की जीत का अनुमान

महराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान हुए एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर सटीक भविष्यवाणी की गई थी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने एनडीए जीत का अनुमान लगाया था, जो कि सही भी साबित हुआ था।

16:49 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल्स के लिए भी है चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

एग्जिट पोल्स को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसके तहत मतदान समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि मतदाता वोट डालने से पहले एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों से प्रभावित न हों।

16:36 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: कहां देख सकते हैं महाराष्ट्र चुनाव का एग्जिट पोल्स

देश की तमाम सर्वे एजेंसीज आज महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपने एग्जिट पोल्स जारी करने वाली है। इनमें एक्सिस माई इंडिया, सी वोटर, मैट्रिज और पीपल्स पल्स जैसे प्रमुख पोलिंग एजेंसियां भी अपने पूर्वानुमान देंगी। हालांकि इन सभी एग्जिट पोल्स का विस्तृत विश्लेषण आप हमारी वेबसाइट Jansatta.com पर भी देख सकते हैं।

16:34 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: आज 6 बजे से आएंगे एग्जिट पोल्स के नतीजे

आज 20 नवंबर को राज्य की 288 सीटों पर वोटिंग के बाद आज ही सीटों पर आज ही एग्जिट पोल्स के नतीजे भी आएंगे। जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे के बाद तमाम समाचार चैनल एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर देंगे। एनडीटीवी, इंडिया टुडे, टाइम्स नाउ और रिपब्लिक टीवी जैसे प्रमुख राष्ट्रीय समाचार चैनल अपने अलग-अलग एग्जिट पोल रिजल्ट जारी करेंगे।

16:22 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: बारामती में कांटे का मुकाबला

महाराष्ट्र चुनाव में बारामती सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां एक तरफ एनसीपी के अजित पवार हैं तो दूसरी ओर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी ने अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अजित पवार भी यह मान चुके हैं कि परिवार के उम्मीदवार की वजह से बारामती में उनके लिए मुकाबला मुश्किल हो गया है।

16:12 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: MVA में कांग्रेस लड़ रही सबसे ज्यादा सीटें

महाविकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। राज्य की 288 में से 101 सीटों पर कांग्रेस, 95 सीटों पर शिवसेना यूबीटी, 86 सीटों पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी चुनाव लड़ रही है।

16:10 (IST) 20 Nov 2024
Maharashtra Election Exit Poll LIVE: सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA में शामिल बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनावी मैदान में है। बीजेपी गठबंधन में बड़ा भाई बनकर चुनावी मैदान में उतरी है।