Maharashtra Election Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य की सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में जहां एक तरफ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (एससीपी) हैं। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत होगी या फिर महाविकास अघाड़ी गठबंधन। लोकसभा चुनावों की तरह एक बार फिर एनडीए पर भारी पड़ेगा। ऐसे में अब महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच एग्जिट पोल्स में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Jharkhand Assembly Election Exit Poll Results | UP BY Election Exit Polls
पिछले चुनाव के बाद बदले थे समीकरण
5 साल के उठापटक वाले सियासी घटनाक्रम के बाद आज महाराष्ट्र की जनता अपना फैसला ईवीएम में कैद करने वाली है। वैसे तो नतीजे 23 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स नतीजों को लेकर अनुमान जता सकते हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के आंकड़े राज्य में महायुति गठबंधन के एक बार फिर सरकार में आने का अनुमान जता रहे हैं। हालांकि चुनाव का असल नतीजा शनिवार को मतगणना के साथ जनता के सामने आएगा।
आज की ताजा खबर… | Bihar Exit Poll
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आए अलग-अलग सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल्स
एजेसी | महायुति | MVA | अन्य |
मैट्रिज | 150-170 | 110-130 | 08-10 |
P-MRQ | 137-157 | 126-146 | 02-08 |
चाणक्य | 152-160 | 130-138 | 06-08 |
पीपुल्स पोल्स | 175-195 | 85-112 | 07-12 |
पोल डायरी | 122-186 | 69-121 | 12-29 |
लोकशाही रुद्र | 128-142 | 125-140 | 18-23 |
इलेक्टोरल एज | 118 | 150 | 20 |
टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल्स के नतीजे
महायुति- 159
महाविकास अघाड़ी- 116
अन्य- 13
टाइम्स नाउ जेवीसी के सर्वे के मुताबिक महायुति के बीच 159 सीटे मिलने का अनुमान जताया गया है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 116 सीटे मिलने का अनुमान है। अन्य को 13 सीटें मिल सकती है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम एग्दिट पोल्स के नतीजों में महायुति को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। महापोल्स में भी महायुति को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
महायुति- 152 सीटेंमहाविकास अघाड़ी- 123 सीटेंअन्य- 10 सीटें
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल्स के सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 175 से 195 सीटें मिल सकती है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें मिल सकती हैं।
चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति की सरकार एक बार फिर बन सकती है। इसमें महायुति को 152 से 160 और MVA को 130 से 138 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं।
ABP-मैट्रिज के एग्जिट पोल्स के नतीजे
ABP-मैट्रिज के एग्जिट पोल्स के नतीजों की बात करें तो इस बार दोनों गठबंधनों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है।
महायुति - 150-170 सीटें
MVA - 110-13 सीटें
अन्य - 8-10 सीटें
ABP के हवाले से सामने आया है कि महाराष्ट्र में मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें आ सकती है।
महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स को लेकर मैट्रिज सर्वे एजेंसी का अनुमान है कि एग्जिट पोल में महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी को 110-130 सीटें मिल सकती हैं।
चुनाव के बीच फलौदी सट्टा बाजार में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच करीबी मुकाबला है। सट्टा बाजार महायुति को बहुमत दे रहा है। बीजेपी को 90-95 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। सट्टा बाजार शिवसेना को 40-45 सीटें दे रहा है, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 15 सीटें के आंकड़ें पर दांव लगाया गया है। महाविकास अघाड़ी को भी 125 सीटें दी जा रही हैं। फलौदी सट्टा बाजार में सीएम के तौर पर देवेंद्र फड़णवीस पहली पसंद बने हैं।
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसके नतीजे कुछ इस प्रकार है।
बीजेपी - 105
शिवसेना- 56
एनसीपी- 54
कांग्रेस- 44
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में विपक्षी गठबंधन एनसीपी-कांग्रेस को झटका लगा था। एनसीपी ने 54 सीटें हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने महज 44 सीटें जीती थीं। हालांकि शिवसेना एनडीए से अलग हटकर एनसीपी कांग्रेस की सहयोगी बन गई थी। इसके चलते शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत सरकार बनाई थी, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की बात करें तो उस चुनाव में बीजेपी-शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 105 और शिवसेना 56 सीटें हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना बाद में एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन में चली गई थी और महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाकर सरकार बनाई थी।
महाराष्ट्र में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने है। इस बीच महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है. लोग बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं, जिस तरह विकास का काम हुआ है, जिस तरह योजनाएं लाई गई हैं। लोग उत्साहित हैं। लाडली बहन योजना का असर बहुत ज्यादा है।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े हैं, यहां सत्ता पर बैठी महायुति और विपक्षी महागठबंधन में कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। महायुति में भाजपा 149, शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एनसीपी अजित पवार 59 सीटों पर मैदान में हैं।
महराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान हुए एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर सटीक भविष्यवाणी की गई थी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने एनडीए जीत का अनुमान लगाया था, जो कि सही भी साबित हुआ था।
एग्जिट पोल्स को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसके तहत मतदान समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि मतदाता वोट डालने से पहले एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों से प्रभावित न हों।
देश की तमाम सर्वे एजेंसीज आज महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपने एग्जिट पोल्स जारी करने वाली है। इनमें एक्सिस माई इंडिया, सी वोटर, मैट्रिज और पीपल्स पल्स जैसे प्रमुख पोलिंग एजेंसियां भी अपने पूर्वानुमान देंगी। हालांकि इन सभी एग्जिट पोल्स का विस्तृत विश्लेषण आप हमारी वेबसाइट Jansatta.com पर भी देख सकते हैं।
आज 20 नवंबर को राज्य की 288 सीटों पर वोटिंग के बाद आज ही सीटों पर आज ही एग्जिट पोल्स के नतीजे भी आएंगे। जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे के बाद तमाम समाचार चैनल एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर देंगे। एनडीटीवी, इंडिया टुडे, टाइम्स नाउ और रिपब्लिक टीवी जैसे प्रमुख राष्ट्रीय समाचार चैनल अपने अलग-अलग एग्जिट पोल रिजल्ट जारी करेंगे।
महाराष्ट्र चुनाव में बारामती सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां एक तरफ एनसीपी के अजित पवार हैं तो दूसरी ओर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी ने अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अजित पवार भी यह मान चुके हैं कि परिवार के उम्मीदवार की वजह से बारामती में उनके लिए मुकाबला मुश्किल हो गया है।
महाविकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। राज्य की 288 में से 101 सीटों पर कांग्रेस, 95 सीटों पर शिवसेना यूबीटी, 86 सीटों पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी चुनाव लड़ रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA में शामिल बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनावी मैदान में है। बीजेपी गठबंधन में बड़ा भाई बनकर चुनावी मैदान में उतरी है।