Maharashtra Language Row: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। मनसे चीफ राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे के बाद अब NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने भी मराठी बनाम हिंदी भाषा पर देवेंद्र फडणवीस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस किसी के दबाव में हिंदी को मराठी से ऊपर रख रहे हैं। ऐसा महाराष्ट्र के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं देवेंद्र जी के लिए चिंतित हूं। आखिर कौन उन पर दबाव बना रहा है? वो किसके दबाव में यह सब कुछ कर रहे हैं? यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री हिंदी को मराठी से ऊपर रख रहा है।
मनसे चीफ राज ठाकरे बनाम निशिकांत दुबे
वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर विवादित बयान दिया है, जो इन दिनों राज्य की सियासत में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, निशिकांत ने राज ठाकरे पर निशाना बोलते हुए कहा था कि मराठी लोगों को हम यहां पर पटक-पटक कर मारेंगे। इस पर पलटवार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि तुम मुंबई आओ। मुंबई के समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे।
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का पुराना वीडियो वायरल
मराठी और हिंदी भाषा को लेकर छिड़ी जंग के बीच शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं, ‘मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन भारत में हिंदू हूं।’
‘गिरगिट की तरह रंग बदला, फडणवीस को दिया धोखा…’, उद्धव ठाकरे पर एकनाथ शिंदे का जोरदार हमला
यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब उनके बेटे उद्धव ठाकरे और भतीजे राज ठाकरे ने मिलकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन के खिलाफ मराठी भाषा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए।
विपक्ष के निशाने पर क्यों है महाराष्ट्र सरकार?
बता दें, महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में तीन भाषायी नीति लागू की थी। जिसको भारी विवाद के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रद्द कर दिया। आदेश के अनुसार, राज्य में मराठी और अंग्रेजी के अलावा हिंदी को अनिवार्य बना दिया गया था। हालांकि, अब सरकार ने हिंदी को विकल्प के रूप में स्कूलों में शामिल करने का फैसला किया है। वहीं, भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पढ़ें…पूरी खबर।