वरिष्ठ बीजेपी नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। शिवराज ने मजाकिया अंदाज में कांग्रेस को डूबता जहाज बताया। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है। चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने गए थे। कार्यक्रम के दौरान चौहान के रूख काफी हमलावर था। उन्होंने देश के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को ‘‘कमजोर’’ किया। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में हार के बाद चौहान लगातार कांग्रेस को घेरते पाए जाते हैं।
National Hindi News, 08 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
डूबता जहाज है कांग्रेस : शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसके कप्तान राहुल गांधी इसे छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे।’’ कर्नाटक विधानसभा से शनिवार को कांग्रेस के दस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है।
चौहान ने चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जैसे नेताओं के नाम चल रहे हैं जो करीब 100 वर्ष के हैं और अशोक गहलोत का बेटा विधानसभा चुनाव हार गया। इस तरह की स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं है।’’