Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकती है। आज सुबह जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपने-अपने गठबंधनों की मीटिंग में शामिल होने के लिए एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे तो इन संभावनाओं को बल मिला।
Lok Sabha Election Results 2024 : Watch Government Formation and Seat Wise Result Here
इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत की तरफ से भी ऐसा बयान दिया गया है, जिससे लगता है कि इंडिया गठबंधन के नेता टीडीएपी और जेडीयू पर डोरे डाल सकते हैं। उन्होंने कहा,”एनडीए में कौन है? नीतीश बाबू है, चंद्रबाबू है, दो बाबू हैं। चिराग बाबू है… देख लेंगे। जनता ने बीजेपी से बहुमत वापस ले लिया है। जोड़-तोड़ वाली सरकार बनाने बनाने की कोशिश हो रही है, करने दो।”
Lok Sabha Election Result 2024 । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी Highlights जानिए
Lok Sabha Chunav Result LIVE: पंजाब में अमृतपाल सिंह के अलावा फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा मतगणना में आगे चल रहे हैं। उन्होंने फरीदकोट लोकसभा सीट पर 57,560 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,26,802 वोट से आगे रहते हुए 2,56,448 वोट हासिल किए हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट पर अब तक 2,51,217 वोट हासिल करने के बाद कांग्रेस के विकास ठाकरे से 46,434 वोटों से आगे हैं।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को मतगणना के अब तक आए रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा कि नतीजे राज्य में ममता बनर्जी सरकार की ‘जन-हितैषी नीतियों’ में लोगों की आस्था और भाजपा के खिलाफ निर्णायक जनादेश को दर्शाते हैं।
आपको बता दें कि बंगाल की 42 लोकसभा सीट में से 31 पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा उम्मीदवार 10 पर और कांग्रेस एक पर आगे है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: लोकसभा चुनाव के रुझानों में अभी बीजेपी 238 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
BJP – 238
NC – 99
Samajwadi Party – 37
टीएमसी 31
DMK – 21
Lok Sabha Chunav Result LIVE: उमर अब्दुल्ला ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, “मुझे लगता है कि यह अपरिहार्य को स्वीकार करने का समय है। इंजीनियर राशिद को उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए बधाई।”
Lok Sabha Chunav Result LIVE: केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 58,000 से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं और जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि देशभर के रुझानों से साफ है कि देश में विपक्षी दलों का समूह ‘इंडिया’ सरकार बना रहा है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘देश में ‘इंडिया’ की सरकार बन रही है… नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’
Lok Sabha Elections Result LIVE: आंध्र प्रदेश में टीडीपी 16 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। YSRCP चार, बीजेपी तीन और जनसेना पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है।
Haryana Lok Sabha Elections Result LIVE: हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर बीजेपी के नवीन जिंदल 8346 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 208096 मिल चुके हैं। उनका मुकाबला आप के सुशील गुप्ता से है।
Haryana Lok Sabha Elections Result LIVE: हरियाणा में बीजेपी फिलहाल पांच लोकसभा लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।
KURUKSHETRA- NAVEEN JINDAL – मार्जिन – 8346
KARNAL- MANOHAR LAL – मार्जिन – 141739
SONIPAT- MOHAN LAL BADOLI – मार्जिन – 10911
BHIWANI-MAHENDRAGARH- DHARAMBIR SINGH – मार्जिन – 24451
FARIDABAD -कृष्णपाल गुर्जर- मार्जिन – 111329
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी आठ लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। आइए डालते हैं एक नजर सातों लोकसभा सीटों पर
GANGANAGAR – KULDEEP INDORA – मार्जिन – 64819
CHURU – RAHUL KASWAN – मार्जिन 47204
JHUNJHUNU – BRIJENDRA SINGH OLA – मार्जिन 13723
BHARATPUR – SANJNA JATAV – मार्जिन 45815
KARAULI-DHOLPUR – BHAJAN LAL JATAV – मार्जिन 99714
DAUSA – MURARI LAL MEENA – मार्जिन 199813
TONK-SAWAI MADHOPUR – HARISH CHANDRA MEENA – मार्जिन – 75817
BARMER- UMMEDA RAM BENIWAL – मार्जिन 28723
नई दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर बीजेपी आगे है।
Chandni Chowk- PRAVEEN KHANDELWAL- मार्जिन 91202
North-East Delhi– MANOJ TIWARI – मार्जिन -790713
East Delhi- HARSH MALHOTRA – 2168
New Delhi- BANSURI SWARAJ -25,297
North-West Delhi- YOGENDER CHANDOLIYA- 22526
West Delhi- KAMALJEET SEHRAWAT – 4685
South Delhi- RAMVIR SINGH BIDHURI- 58880
TN Lok Sabha Chunav Parinam LIVE: तमिलनाडु में बीजेपी एक भी सीट पर आगे नहीं। यहां डीएमके 21, कांग्रेस आठ और VCK दो सीटों पर आगे चल रही है।
Bihar Lok Sabha Chunav Parinam LIVE: बिहार में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। राजद को सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त मिली हुई है। आइए जानते हैं बिहार का हाल…
JD(U) – 15
BJP – 13
LJP RV – 5
Rashtriya Janata Dal – RJD 0 3 3
CPI(ML)(L) – 2
INC – 1
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आम आदमी पार्टी पंजाब की तीन और हरियाणा की एक लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।
KURUKSHETRA- DR SUSHIL GUPTA – मार्जिन – 1703
Hoshiarpur- DR. RAJ KUMAR CHABBEWAL – मार्जिन – 20998
Anandpur Sahib- MALVINDER SINGH KANG – मार्जिन – 3222
Sangrur – GURMEET SINGH MEET HAYER – मार्जिन – 130114
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। उन्हें 254466 वोट मिल चुके हैं। कन्हैया कुमार 54,079 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 240 सीटों पर आगे चल रही है।
Bharatiya Janata Party – BJP – 240
Congress – INC – 94
Samajwadi Party – SP – 35
Trinamool Congress – AITC – 30
DMK – 21
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जानिए हर सीट पर क्या है मार्जिन
KANGRA- DR RAJEEV BHARDWAJ – मार्जिन – 193104
MANDI- KANGNA RANAUT – मार्जिन 50498
HAMIRPUR – ANURAG SINGH THAKUR – मार्जिन 119440
SHIMLA – Suresh Kumar Kashyap – मार्जिन – 63254
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में जदयू 14, बीजेपी 11, राजद पांच, एलजेपी पांच, CPI(ML)(L) 2, सीपीआई एक, कांग्रेस एक और हम एक सीट पर आगे चल रही हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कांग्रेस ग्यारह, बीजेपी ग्यारह, उद्धव गुट दस, शरद गुट आठ, शिंदे सेना छह और एनसीपी 1 सीट पर आगे चल रही है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चांदनी चौक सीट पर प्रवीण खंडेलवाल एक वोट से आगे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद 1658 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी लल्लू सिंह को 76,346 वोट मिले चुके हैं।
मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा के रमेश बिंद आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपना दल की अनुप्रिया पटेल पर 1915 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 238, कांग्रेस 97, सपा 34, टीएमसी 23, डीएमके 20, टीडीपी 15, जदयू 15 और शिवसेना यूबीटी 11 सीटों पर आगे चल रही है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में सिर्फ चांदनी चौक लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। छह सीटों पर बीजेपी आगे है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। उन्हें 123835 वोट मिले चुके हैं। वह 42,455 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में जेडीयू 13, बीजेपी 11 सीटों पर आगे है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: असम में आठ सीटों पर बीजेपी और चार पर कांग्रेस आगे चल रही है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: जम्मू – कश्मीर की दो सीटों पर बीजेपी और दो पर नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़, Lok Sabha Chunav Result Hindi Samachar: साल 2019 और उससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, हालांकि वो अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है।
