Lok Sabha Election Chunav Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) LIVE Hindi News: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है। बीजेपी को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बंगाल में झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने न सिर्फ अपने दमदार प्रदर्शन से एग्जिट पोल्स को गलत साबित कर दिया है बल्कि अपने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आकड़ों के अनुसार,  बीजेपी 243 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां बीजेपी 36 सीटों पर आगे है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। यूपी में सपा 33 लोकसभा सीटों पर और कांग्रेस पार्टी 7 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय लोकदल दो सीटों पर और अनुप्रिया पटेल की अपना दल एक सीट पर आगे चल रही है। नगीना सीट पर भीम आर्मी के चंद्रशेखर चुनाव जीत चुके हैं।

आपको बता दें कि विपक्षी गठबंधन INDIA ने 295 से ज़्यादा सीटों पर जीत का दावा किया था। चुनाव आयोग की वेबसाइट (Eci.gov.in, Results.eci.gov.in) पर लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़े रूझान देखे जा सकते हैं। जनसत्ता.कॉम इस LIVE पर आपको चुनावी नतीजों (Election Result) से जुड़े हर अपडेट्स मिलेंगे। यहां जान लीजिए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम की सबसे तेज और भरोसेमंद LIVE UPDATE

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: Check Constituency Wise Result Update Here

Live Updates
13:12 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चंडीगढ़ में कांग्रेस आगे

Chandigarh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के मनीष तिवारी 8450 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 130784 वोट मिले चुके हैं।

12:56 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे आगे लेकिन इंडिया गठबंधन ने चौंकाया

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने चौंकाया

BJP – 12
Congress – – 11
Shiv Sena UBT – 9
Shiv Sena – SHS – 7
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar – – 7
NCP – 1

12:40 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: हाजीपुर से चिराग पासवान आगे

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान 36,990 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 120615 वोट प्राप्त हुए हैं। उनका मुकाबला राजद के शिव चंद्र राम से है।

12:35 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: एमपी में सभी सीटों पर बीजेपी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

12:23 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE:बारामूला से उमर अब्दुल्ला पीछे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं। यहां राशिद शेख 81402 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:17 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: कर्नाटक में बीजेपी को नुकसान

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में बीजेपी को 16 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस दस सीटों और जद एस दो सीटों पर आगे चल रही हैं।

12:04 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश में दोनों सीटों पर बीजेपी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। Arunachal West लोकसभा सीट पर KIREN RIJIJU 74928 वोटों से आगे चल रहे हैं। Arunachal East लोकसभा सीट पर TAPIR GAO 27822 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:54 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: बंगाल में बीजेपी किन सीटों पर आगे।

West Bengal Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE

Alipurduars
Jalpaiguri

Darjeeling
Maldaha Uttar
Ranaghat
Bangaon
Tamluk
Kanthi
Ghatal
Bishnupur

11:47 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में छह सीट पर कांग्रेस आगे

Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में छह सीट पर कांग्रेस और चार सीटों पर बीजेपी आगे है। मनोहर लाल खट्टर अपनी सीट पर आगे चल रही है।

11:42 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह आगे चल रहे हैं

Gandhi Nagar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गांधी नगर लोकसभा सीट अमित शाह की जीत पक्की हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, अमित शाह तीन लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:22 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में बीजेपी सातों सीटों पर आगे

Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली सीट पर कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है।

11:02 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कांग्रेस 11, उद्धव गुट 10, शरद पवार एनसीपी 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य में बीजेपी दस और शिंदे सेना 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

10:57 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: गोवा में बीजेपी एक सीट पर आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गोवा में बीजेपी एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

10:54 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: बंगाल में टीएमसी 21 सीटों पर आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वेस्ट बंगाल में टीएमसी 21 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है।

10:34 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: फिरोजाबाद में अक्षय यादव आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अक्षय यादव 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:26 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: लद्दाख में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लद्दाख लोकसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद हनीफा आगे चल रहे हैं। इस समय उन्होंने दस हजार वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

10:20 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में छह सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में पांच सीटों पर कांग्रेस, चार पर बीजेपी और एक सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

10:14 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE: बिहार में जदयू – बीजेपी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में जदयू दस सीटों पर, बीजेपी नौ सीटों पर आगे। इसके अलावा। चिराग पासवान की पार्टी पांच सीटों पर आगे चल रही है। राजद को चार सीटों पर बढ़त है। हम एक और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहें है। 

10:01 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: पंजाब में छह पर कांग्रेस, तीन पर आप आगे

Lok Sabha Result 2024 LIVE: पंजाब में अभी तक एनडीए का खाता नहीं खुल रहा है। कांग्रेस छह और आप तीन सीटों पर आगे चल रही है।

09:43 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: बिहार में 13 सीटों पर एनडीए आगे

Lok Sabha Result 2024 LIVE: बिहार में एनडीए आगे चल रही है। बीजेपी छह, जदयू पांच सीटों पर आगे चल रही है।

09:23 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: यूपी में बड़ा उलटफेर

Lok Sabha Result 2024 LIVE: यूपी में 32 सीटों पर सपा आगे, बीजेपी ने 25 सीटों पर बनाई बढ़त

09:07 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: कोटा से ओम बिरला पीछे

Lok Sabha Result 2024 LIVE: कोटा से ओम बिरला पीछे हो गए हैं। वह लोकसभा के स्पीकर हैं और कोटा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

09:02 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: बिहार में छह सीटों पर एनडीए आगे

Lok Sabha Result 2024 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी दो, जदयू दो और हम एक सीट पर आगे चल रही है।

08:52 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: शुरुआती रुझानों में NDA 250 सीटों पर आगे

Lok Sabha Result 2024 LIVE: शुरुआती रुझानों में एनडीए 250 सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया गठबंधन 154 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

08:42 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। आप चार और कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में है।

08:32 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कन्हैया कुमार पीछे

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। मनोज तिवारी यहां से उनके सामने चुनाव मैदान में हैं। वो आगे चल रहे हैं।

08:29 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: गुजरात की सभी सीटों पर बीजेपी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। यहां बीजेपी एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है।

08:25 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: गांधीनगर से अमित शाह आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह आगे चल रहे हैं। वह दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

08:21 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: राहुल गांधी दोनों सीटों से आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। वह यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं।

08:13 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी आगे

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं