Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने होली के दिन अपने 184 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। जानते है भाजपा के 10 कद्दावर उम्मीदवारों के बारे में जो इस बार चुनाव में मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इन कद्दावर उम्मीदवारों की सूची में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। पीएम एक बार फिर 2014 की तरह ही वाराणसी से उम्मीदवार होंगे। पीएम के चुनाव लड़ने के कारण यह सीट काफी हाईप्रोफाइल हो गई है। पीएम ने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3 लाख से अधिक मतों से हराया था।
इस बार पीएम मोदी का मुकाबला सपा-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार से होगा। गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कही है। गुजरात के गांधी नगर से इस बार खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मैदान में हैं। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव मैदान में उतरते थे। आडवाणी यहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। राजनाथ ने पिछली बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को 2.72 लाख मतों से हराया था। यह सीट 28 साल से भाजपा के पास है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यहां से 5 बार सांसद रह चुके हैं। भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
यहां गड़करी की टक्कर इस बार भाजपा के बागी नेता नाना भाऊ पटोले को मैदान में उतारा है। नाना पटोली भाजपा के टिकट पर 2014 में भंडारा गोंदिया से जीते थे। यह सीट परंपरागत तौर पर कांग्रेस का गढ़ रही है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से भाजपा ने दूसरी बार पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2014 में वीके सिंह ने राज बब्बर 5.5 को हराया था।
महागठबंध ने यहां से सुरेंद्र कुमार मुन्नी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जयपुर ग्रामीण सीट से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। 2014 में राठौड़ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को हराया था। गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा ने एक बार फिर केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने यहां से अरविंद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

महागठबंधन के उम्मीदवार का ऐलान अभी नहीं हुआ है। भाजपा ने मथुरा से अपनी मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। हेमा ने 2014 में आरएलडी के जयंत चौधरी को हराया था। इस बार यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में भाजपा ने एक बार स्मृति ईरानी को मुकाबले के लिए उतारा है। इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद चुनाव लड़ते रहे हैं। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा की तरफ से बाबुल सुप्रियो मैदान में उतरे हैं। इस बार उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से होगा।
लोकसभा चुनाव भाजपा के कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी की तरफ से 10 हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों के मुकाबले पर पूरे देश की नजर रहेगी। पार्टी के 10 दिग्गज उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवार यूपी से ही हैं।

